फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी सीजन में मिलेगा सेलिब्रिटी लुक, पार्टी के लिए बनाएं ये चार हेयरस्टाइल

Sat, 20 Nov 2021 05:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी सीजन की ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/sukritigrover
शादी सीजन आ गया है। शादी पार्टी के मौके पर हर महिला भीड़ में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वह अपने लुक के साथ तरह तरह के एक्सपेरिमेंट भी करती हैं। ट्रेंडी और लेटेस्ट फैशन के आउटफिट के साथ ही मैचिंग फुटवियर, मेकअप, ज्वेलरी सभी कुछ को लेकर सजग रहती हैं। लेकिन इन सब के अलावा भी एक चीज होती है तो महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है, वह है महिलाओं की हेयर स्टाइल।अक्सर महिलाएं कपड़ों, मेकअप आदि पर तो ध्यान देती हैं लेकिन हेयर स्टाइल साधारण ही बना लेती हैं। ऐसे में पार्टी में अलग दिखने के लिए खूबसूरत और अपने लुक से मैच करती हुई हेयर स्टाइल बनाएं। इसके लिए आप बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के हेयरस्टाइल को आजमा सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए सेलेब्रिटी लुक पाने के लिए आकर्षक हेयर स्टाइल जो आप बना सकती हैं आसानी से। 
विज्ञापन

2 of 5
शादी सीजन की ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/realhinakhan
लो पोनीटेल 

अगर आपको पार्टी के लिए देर हो रही है और जल्दी में आप हेयरस्टाइल बना रहें हैं तो क्लासी लो पोनीटेल बना सकते हैँ। इसे कम समय में आसानी से बना सकती हैं। लो पोनीटेल बनाने के लिए बालों को बीच में टाई करते हुए पीछे की ओर नीचे की तरह बांधें। आप चाहें तो बालों को फ्रंट से स्लीक पार्टीशन कर सकते हैं या फिर बिना मांग निकाले भी बना सकते हैं। आप कुछ स्ट्रैंज को हल्का लूज करते हिए सामने की ओर खुला छोड़ सकते हैं। उन्हें कर्ल भी कर सकते हैं। इस तरह की हेयरस्टाइल शरारा, लहंगा, स्ट्रैपलेस गाउन आदि पर अच्छी लगती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी सीजन की ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
स्लीक लो बन

महिलाएं अक्सर अपने बालों में बन बना लेती हैं। बन जल्दी तो बनता ही है लेकिन इसे ट्विस्ट देकर आप एलिगेंट लुक भी पा सकती हैं। इसके लिए इस शादी सीजन में बन हेयर स्टाइल बनाएं। इसे बनाने के लिए बाल में बीच से पार्टीशन करते हुए पीछे लो बन बना लें। आप इस हेयर स्टाइल पर मांग टीका लगा सकते हैं। 

4 of 5
शादी सीजन की ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/officialsurbhic
मेसी वेव हेयर स्टाइल 

आज कल बालों को मेसी लुक देना का चलन है। बालों को कर्ल करते, ब्रेड बनाकर या ओपन हेयर स्टाइल में भी मेसी हेयर स्टाअइल कैरी कर सकती हैं। असमें आपको एक्सेसरीज एड करने की भी जरूरत नहीं होती। ो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी सीजन की ट्रेंडी हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/theshilpashetty
ब्रेड या चोटी

बालों को खुला न रखना हो तो चोटी बना सकती हैं। चोटियों में कई तरह के स्टाइल को आप कैरी कर सकती हैं। सिंपल लूज चोटी से लेकर, फ्रेंच, मिडिल पार्टिंग, पुल बैक हेयरस्टाइल को कैरी करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें