फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: कम हाइट वाली लड़कियां भूलकर भी न करें ये पांच फैशन ट्रेंड फॉलो, लुक हो जाएगा खराब

Sat, 20 Nov 2021 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : instagram/nehakakkar
हर लड़की स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां फैशन ट्रेंड को अपनाती हैं। डिजाइनर आउटफिट से लेकर अभिनेत्रियों के ट्रेंडी लुक को कॉपी करती हैं। लेकिन इन सब के चक्कर में लड़िकयां ये भूल जाती हैं कि उनकी बॉडी टाइप पर कैसा लुक प्रभावी होगा। कई बार लड़कियां ऐसी आउटफिट का चयन कर लेती हैं, तो लेटेस्ट फैशन की तो होती है लेकिन उनके ऊपर वह उपयुक्त नहीं लगती। जैसे लंबी और कम हाईट की लड़कियों के ड्रेसिंग स्टाइल में फर्क होना चाहिए। सुंदरता या आकर्षक लुक पाने के लिए लड़कियों की कम या ज्यादा हाइट से फर्क नहीं पड़ता लेकिन फैशन ट्रेंड को फॉलो करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो ड्रेस या स्टाइल वो अपना रही हैं वो उनकी हाइट को और कम न दिखाए। ऐसे में आज हम शॉर्ट हाइट गर्ल्स को उन फैशन ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल भी फॉलो नहीं करने चाहिए। इससे उनकी हाइट कम लगेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए कपड़ो से लेकर फुट वियर तक कम लंबाई वाली लड़कियों को क्या नहीं कैरी करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : Instagram/realhinakhan
जींस का चयन करें ध्यान से

कम लंबाई वाली लड़कियों को अपने कपड़ो के सेलेक्शन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप जींस पहन रही हैं तो ओवर साइज्ड जींस पहनने से बचें। इस तरह की जींस भले ही कंफर्टेबल हो लेकिन इससे आपकी हाइट छिप जाती है। ऐसे में कम लंबी लड़कियों की हाइट और कम लगने लगती है। जींस पहनना ही  चाहती हैं तो हाई वेस्ट जींस का चयन करें। हाई वेस्ट जींस आपकी टांगों को लंबा दिखाती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : Instagram/aamnasharifofficial
कम लंबी लड़कियां न पहनें ये ड्रेस

कई लड़कियां मिडी ड्रेस या स्कर्ट पहनना पसंद करती हैं लेकिन उन्हें ऐसी ड्रेस कैरी करने से पहले अपनी हाइट का ध्यान रखना चाहिए। कम लंबी लड़कियां मिडी ड्रेस या स्कर्ट न पहनें। इसमें आपकी लंबाई कम लगती है। अगर आप मिडी पहनना चाहती हैं तो आप शॉर्ट स्कर्ट या फिर फुल लॉन्ग लेंथ स्कर्ट पहनें। इसमें आपकी टांगे लंबी दिखाई देंगी और हाइट अधिक लगेगी। 

4 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : Instagram/prachidesai
हेयर स्टाइल 

जिन लड़कियों की हाइट कम हो, वह हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दें। छोटी हाइट वाली लड़कियों को लंबे बाल नहीं रखने चाहिए। आप मिड साइज हेयरकट लें या फिर छोटे बाल रखें। इस तरह का हेयरकट आपके नेक लाइन को हाइलाइट करता है और आपका लुक अधिक आकर्षक लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : istock
शॉर्ट हाइट गर्ल का बैग

अक्सर लड़कियां अपने लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए ट्रेंडी पर्स और बैग कैरी करती हैं। अपने आउटफिट के मुताबिक बैग का चयन करती हैं लेकिन उन्हें हाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। कम लंबी लड़कियों को ओवरसाइज बैग कैरी नहीं करना चाहिए। इससे आपकी हाइट कम लगती है। आप मिड साइज बैग ले सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कम हाइट वाली लड़कियों के लिए टिप्स - फोटो : pixabay
शॉर्ट हाइट लड़कियों दूर रहें ऐसे फुटवियर से

कम लंबी लड़कियां अपने लुक सूज का चयन करते समय राउंड टो हील्स वाले फुटवियर को पहनने से बचें। इससे आपकी टांगें छोटी दिख सकती हैं। बल्कि शॉर्ट हाइट गर्ल्स को प्वाइंटेड टो हिल्स पहननी चाहिए। ये आपको स्टाइलिश लुक भी देगी और लंबा भी दिखाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें