फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट पर भी दिखा स्टाइलिश अंदाज, क्रॉप टॉप के साथ पहन ली ऐसी जींस

Thu, 10 Jun 2021 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela
उर्वशी रौतेला बीटाउन की उन एक्ट्रेस में से हैं जो अक्सर ही अपने आउटफिट लेकर सुर्खियों में रहती है। फिर वो उनका कैजुअल आउटिंग वाला लुक हो या फिर किसी इवेंट में जाने के लिए रेडी हों। हर बार उर्वशी सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो ही जाती हैं। वैसे तो ज्यादातर मौकों पर मिस रौतेला को स्टाइलिश लुक ही पसंद आता है। लेकिन अगर वो एयरपोर्ट पर भी हों तो वो अपने स्टाइल से समझौता नहीं करती हैं। कई बार उऩ्हें रीविलिंग कपड़ों में एयरपोर्ट की लॉउंज में स्पॉट किया  गया है। इस बार भी जब वो कैमरे में कैद हुईं तो उर्वशी ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसमे उनके स्टाइलिश लुक में जरा भी कमी नहीं थी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
urvashi rautela - फोटो : instagram
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो ब्लू कलर की रिप्ड जींस के साथ हल्के नीले रंग का क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं इस क्रॉप टॉप का ऑफ शोल्डर और बलून स्लीव लुक इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी था। 
विज्ञापन

3 of 5
urvashi rautela - फोटो : instagram
वहीं उर्वशी ने रिप्ड जींस के साथ मैचिंग के फ्लैट्स क्लॉग्स पहन रखे थे। जबकि बात करें मेकअप की तो रेड लिपस्टिक और मैट बेस मेकअप के साथ गॉगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। हालांकि उर्वशी ने एयरपोर्ट पर इसी ड्रेस के साथ हाई हील की फुटवियर पहन रखी थी। 

4 of 5
urvashi rautela - फोटो : instagram
बता दें कि उर्वशी अपने स्टाइलिश अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। तभी तो पिछले दिनों जब वो काम के सिलसिले में मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई थीं। तो उनके जंपसूट ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rautela - फोटो : instagram
उर्वशी ने लंबे समय बाद आउटिंग के लिए ग्रे एंड ब्लैक कलर का जंपसूट पहन रखा था। जिस पर बर्गर प्रिंट काफी अजीब नजर आ रहा था। हालांकि उर्वशी ने इस ड्रेस को काफी शानदार तरीके से स्टाइल किया था। सिल्वर चूड़ियां और व्हाइट स्नीकर पूरे लुक परफेक्ट बना रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें