फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की बेटी ने इंस्टाग्राम पर की है धमाकेदार वापसी, अब इन तस्वीरों से फैंस को किया इंप्रेस

Thu, 10 Jun 2021 03:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
palak tiwari - फोटो : instagram
श्वेता तिवारी तो इन दिनों लगातार अपने ट्रांसफॉरमेशन की वजह से सुर्खियों में हैं। वहीं अब उनकी बेटी पलक तिवारी भी कुछ कम नही है। पिछले दिनों पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। लेकिन एक बार फिर वो अपने सोशल मीडिया पर वापसी कर चुकी हैं। साथ ही उनकी ये वापसी काफी धमाकेदार है। एक के बाद एक उनका गॉर्जियस लुक फैंस के लिए किसी सरप्राईज से कम नही है। वहीं दूसरी तरफ मां श्वेता तिवारी भी सोशल मीडिया पर टोंड एब्स फ्लांट करते तस्वीरें साझा कर रही हैं। वैसे बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो अपने खूबसूरत लुक और गॉर्जियस अदाओं के साथ परफेक्ट फिगर की वजह से भी फैंस की चहेती बनी रहती है। बिना बॉलीवुड में एंट्री के ही वो हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं बात करें फैशन सेंस की तो पलक बोल्ड आउटफिट से लेकर देसी अवतार में भी नजर आ जाती है। आगे की स्लाइड में देखें पलक की खूबसूरत तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 4
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर वापसी के साथ ही काफी बदले हुए लुक में नजर आ रही हैं। जिसमे उनका लुक काफी गॉर्जियस दिख रहा है। कलरफुल बिकनी टॉप वियर के साथ इस ड्रेस में प्लीटेड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वेस्टलाइन पर कटआउट डिटेलिंग की गई है। जो उनकी स्लिम वेस्ट को फ्लांट कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
palak tiwari - फोटो : instagram
यहीं नहीं पलक की इन तस्वीरों में उनका लुक ट्रांसफार्मेशन भी नजर आ रहा है। पर्पल कलर के को-आर्ड सेट में वो काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। बात करें मेकअप की तो स्मोकी आईज, न्यूड पिंक कलर का लिपशेड और हाई मेसी पोनी टेल परफेक्ट लुक दे रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक ने एक के बाद एक अलग-अलग लुक की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमे उनका बोल्ड और सेसी लुक सामने आया है। ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस में वो रेडी है। जिस पर ऑफ शोल्डर नेकलाइन दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें