रामायण-महाभारत जैसे धार्मिक टीवी सीरियल और फिल्मों के माध्यम से बच्चा बच्चा राम और कृष्ण की कहानी से वाकिफ है। कैसे श्री राम का जन्म हुआ, माता सीता से उनकी शादी, 14 वर्ष का वनवास, माता सीता का हरण, लंका दहन और फिर राम व रावण का युद्ध। सभी जानते हैं कि दशहरा रावण का वध, श्री राम की अधर्म और असत्य पर जीत के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। भगवान को मूर्त रूप में तो हमने नहीं देखा लेकिन टीवी व फिल्मों में उनका किरदार निभाने वाले एक्टर्स को ही हम भगवान के तौर पर कल्पना कर लेते हैं। इसी कड़ी में टीवी की नई रामायण की सीता को लोगों ने उनके भोले स्वरूप, कोमल मन के कारण अपने दिल में बसा लिया लेकिन असल जिंदगी में रामायण की सीता यानी कि देबिना बनर्जी बेहद माॅर्डन और ग्लैमरस हैं। देबिना बनर्जी ने दुर्गा पूजा के मौके पर बंगाली लुक का तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए देखते हैं कि टीवी की सीता का रियल लाइफ लुक।