सुरभि चंदना इन दिनों हिमाचल प्रदेश में समय बीता रही हैं लेकिन वे फैंस से दूर नहीं हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने वैकेशन लुक में खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। सुरभि का यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और आउटफिट न सिर्फ फैंस को पसंद आ रहा है बल्कि बॉलीवुड के उनके साथियों को भी खूब अच्छा लग रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर हेली दारुवाला ने भी कमेंट किया हुआ है। सुरभि ट्रेडिशनल लुक में भी अपनी तस्वीरें अक्सर अपनी फीड पर डालती हैं और बोल्ड लुक को भी बखूबी कैरी करना वे जानती हैं। यही वजह है कि उन्हें फैंस इतना पसंद करते हैं। इस लुक में सुरभि की फिटनेस भी खूब अच्छी लग रही हैं और वे होटल रूम की बालकनी में ही यह तस्वीरें अलग-अलग पोज देते हुए क्लिक करवा रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुरभि चंदना का यह शानदार अंदाज।