फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल रंग के इस ड्रेस में शेफाली जरीवाला लग रही हैं मनमोहक, अंदाज है जबरदस्त

Fri, 16 Jul 2021 12:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली - फोटो : instagram

शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें यहां पर साझा करती रहती हैं। वे बोल्ड लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं अक्सर वे बिकिनी में अपनी आकर्षक तस्वीरें डालती रहती हैं। शेफाली को घूमने-फिरने का भी खूब शौक हैं, जब भी वे घूमने जाती हैं तो अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। पति पराग त्यागी के साथ भी वे एक से बढ़कर एक तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करती हैं। शेफाली के फैंस इन्हें खूब पसंद करती हैं। शेफाली जब घर पर होती हैं तो वे अपने खूबसूरत आउटफिट में इनडोर फोटोशूट करवा लेती हैं, वहीं जब वे घूमने जाती हैं तो उस जगह से अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इस बार उन्होंने इटली की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे लाल रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शेफाली का यह मनमोहक अंदाज। 

विज्ञापन

2 of 5
शेफाली का आकर्षक अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
शेफाली ने इस तस्वीर में लाल रंग का ड्रेस पहना हुआ है। यह एक खूबसूरत सा वनपीस है जिसमें स्ट्रीप्स हैं। नीचे की ओर इसमें अलग-अलग लेयर्स दी हुई हैं। घूमने-फिरने के हिसाब से यह बहुत कंफर्टेबल भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : instagram

दिख रही हैं खुश
शेफाली इटली की इस तस्वीर में बहुत खुश नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वे किसी पुराने मकान की मुंडेर पर बैठकर थोड़ा आगे झुकते हुए इस तस्वीर को खिंचवा रही हैं। शेफाली पैरों को क्रॉस करके बैठी हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। 

4 of 5
शेफाली - फोटो : instagram

बालों को रखा है खुला
शेफाली ने स्ट्रेट और कलर्ड बालों को खुला रखा हुआ है। कुछ बाल आगे की ओर आ रहे हैं जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं। चेहरे पर ड्रेस के अनुसार ही मेकअप किया हुआ है। चेहरे पर रुस है और होठों पर लाइट लिपस्टिक दिखाई दे रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेफाली - फोटो : instagram
फैंस ने बरसाया प्यार
शेफाली की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। शेफाली ने तस्वीर के साथ ‘हैप्पीनेस’ कैप्शन लगाया हुआ है और वे अपने पुराने समय को याद कर रही हैं। वहीं फैंस ने तस्वीर पर खूबसूरत, प्यारी, आकर्षक जैसे कमेंट किए हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें