फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटरफ्लाई प्रिंट की ड्रेस में नजर आईं सनी लियोनी, लग रही हैं एकदम कूल

Thu, 01 Jul 2021 05:26 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

सनी लियोनी को बॉलीवुड में बिगबॉस के बाद से अलग ही पहचान मिली है। वे फैशन के मामले में खुद को बहुत अपडेट रखती हैं। सनी ने एक बेटी को गोद लिया है, उसके बावजूद वे इतना समय निकाल लेती हैं कि उसे भी समय दे सकें और खुद का भी ध्यान रख सकें। सनी फैशन के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं, वे सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक लुक्स साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनके अलग-अलग अंदाज को खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर वे सक्रिय रहती हैं और थोड़े दिनों में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में सनी कूल लुक में नजर आई हैं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। सनी की इन तस्वीरों में उनका नीले रंग का काऊच भी नजर आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए सनी का यह कूल और लेटेस्ट अंदाज। 

विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
सनी ने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। जिसके साथ पिंक कलर का हॉफ जैकेट डाल रखा है और इसी रंग का लोअर भी है। ड्रेस पर बटरफ्लाई प्रिंट है जो कि उन्हें एकदम कूल लुक दे रहा है। सनी का यह ड्रेस बेहद आरामदायक है। 

विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram

जैकेट लग रहा है अच्छा
सनी ने ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहने रखे हैं। एनिमल प्रिंट के स्नीकर्स उन पर खूब अच्छे लग रहे हैं। उनके हाथों में लाल रंग की नेल पॉलिश लगी हुई है। सनी का जैकेट हूडी पैटर्न में है और वो उनपर खूब अच्छा लग रहा है। उनके टॉप का गला डीप है।

4 of 5
sunny leone - फोटो : instagram

मेकअप है परफेक्ट
सनी का मेकअप उनके लुक के अनुसार एकदम सही है। उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है जिसमें काजल, लाइनर और लाइट लिपशेड शामिल है। सनी इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को उनकी स्माइल पूरा कर रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
बालों की स्टाइलिंग है शानदार
सनी पर शॉर्ट हेयरकट सूट कर रहा है। बालों में नीचे की ओर हाइलाइट्स दिखाई दे रहे हैं जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने साइड पार्टिंग करते हुए बालों को खोलकर रखा हुआ है। यह लुक उनपर खूब फब रहा है। उनके प्रशंसक भी प्रशंसा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें