राधिक मदन ने अपने जबरदस्तअंदाज से बॉलीवुड में अपनी अलग ही जगह बनाई है। टेलीविजन के एक धारावाहिक से काम की शुरुआत करने वाली राधिक ने पटाखा से बॉलीवुड में एंट्री की है। पिछले सालों में उनमें और उनके फैशन सेंस में कई बदलाव देखने में आए हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब काम किया हुआ है, जो कि सामने दिखता है। राधिका अपने लुक्स के साथ बहुत अधिक प्रयोग तो नहीं करती हैं लेकिन जब भी वे कोई नया लुक कैरी करती हैं तो फैंस के साथ तस्वीरें जरूर साझा करती हैं। हाल ही में वे गुलाबी रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। यह आउटफिट उनपर खूब फब रहा है और इसके साथ उन्होंने खूबसूरत सी जूलरी भी पहनी हुई है। उनके इस लुक पर अर्जुन बिजलानी और ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट किया है। अगली स्लाइड्स से देखिए राधिका मदन का यह लेटेस्ट और खूबसूरत अवतार।