फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: पार्टी में इतनी महंगी ड्रेस और सैंडल पहनकर पहुंचीं सुहाना, बैग की कीमत में तो खरीद सकते हैं कार

Mon, 05 Aug 2024 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीती रात एक पार्टी में सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज लोग देखते रह गए। इस दौरान उन्होंने इतनी महंगी ड्रेस पहनी थी, जिसकी कीमत का आप अंदाजा नहीं लगा सकते। 
विज्ञापन
1 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
Suhana Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान की लाडली सुहाना आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म में अपना डेब्यू भी कर लिया है। सुहाना खान अपनी फिल्म से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जिस वजह से लोगों को उनके नए-नए लुक्स देखने को मिलते रहते हैं। 

बीती रात एक पार्टी में सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज लोग देखते रह गए। सुहाना इस पार्टी में अपने भाई आर्यन खान के साथ पहुंची थीं। सुहाना इस ड्रेस में इतनी खूबसूरत लग रहीं थीं, कि हर कोई बस उन्हें ही देख रहा था। उनकी ये ड्रेस इतनी महंगी थी, जिसकी कीमत का आप अंदाजा नहीं लगा सकते। सिर्फ ड्रेस ही नहीं सुहाना ने इस दौरान जो सैंडल पहनी थी, और जो बैग कैरी किया था, उसकी कीमत सुनकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
सुहाना का लुक लगा खूबसूरत

इस पार्टी में सुहाना खान बेहद ही खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस में पहुंची थीं। ब्राउन रंग की इस फ्लोरल ड्रेस पर पीले रंग से खूबसूरत फूल बने थे। इस प्रिंट की वजह से ही इस ड्रेस का लुक कमाल का लग रहा था। इसके साथ उन्होंने मीडिल पार्टीशन करके बालों को कर्ल किया था। ग्लॉसी मेकअप में सुहाना बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
आर्यन भी लगे हैंडसम

बात करें आर्यन की ब्लू रंग की जींस के साथ आर्यन ने इस दौरान ब्लैक प्रिंटेड टीशर्ट और ब्लू डेनिम जैकेट कैरी की है। इस डैनिम लुक में आर्यन भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

4 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
जानें कितनी है ड्रेस की कीमत

अब बात करते हैं सुहाना की इस ड्रेस की कीमत की। दरअसल, सुहाना की ये ड्रेस PHS ब्रांड की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत तकरीबन 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस बॉडी हगिंग ड्रेस के साथ खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
सैंडल की कीमत भी नहीं है कम

ड्रेस से महंगी तो सुहाना की ये सैंडल हैं, जो उन्होंने ड्रेस के साथ पहनी हैं। उनकी ये सैंडल Chandelier Oro Slider ब्रांड की है। जिसकी कीमत भी एक लाख के ऊपर बताई जा रही है। उनकी इस सैंडल पर क्रिस्टल जड़े हैं, जिसकी वजह से सैंडल बेहद प्यारी दिख रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
बैग की कीमत भी जान लें

सबसे आखिर में सुहाना के इस बैग की कीमत की बात करते हैं। इस बैग की कीमत में आप एक गाड़ी खरीद सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बैग की कीमत 22 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें