How to Select perfect Frame: आजकल हर कोई पढ़ाई से लेकर दफ्तर के काम तक के लिए मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करता है। हर काम के लिए लोग अपने मोबाइल पर ही निर्भर रहते हैं, जिस वजह से उनका स्क्रीन टाइम काफी बढ़ता जा रहा है। स्क्रीन टाइम बढ़ने का असर लोगों की आंखों पर दिखाई दे रहा है। कम उम्र में ही बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है। चश्मा लगाने के लुक पूरा बदल जाता है। ऐसे में हर किसी को अपने लिए चश्मा बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दरअसल, अगर आप अपने लिए चश्मे का चयन कर रहे हैं, तो अपने चेहरे के आकार का खास ध्यान रखें। तभी ये चश्मा आपके लुक को स्टाइलिश बनाएगा। अगर आप ऐसे ही किसी भी तरह का फ्रेम लगाने लगेंगे तो ये आपके लुक को खराब भी कर सकता है। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ से भी बात करके सलाह ले सकते हैं।