फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Fashion Tips: सर्दियों में साड़ी पहनते समय अपनाएं ये ट्रिक्स, नहीं लगेगी ठंड

Sat, 16 Nov 2024 01:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी में साड़ी पहनने का तरीका - फोटो : instagram/keerthysureshofficial

सर्दियां शुरू हो गयी है। सर्दियां लगभग सबको पसंद होती है। इस मौसम में शादी पार्टी का मज़ा ही कुछ और होता है लेकिन ज्यादा ठंड महिलाओं के लिए मुसीबत बन जाती हैं क्योंकि सर्दी के मौसम में महिलाएं शादी के मौके पर खुद को स्टाइल नहीं कर पातीं। दरअसल, महिलाएं महंगे और स्टाइलिश एथनिक या पार्टी वियर कपड़े पहनती हैं लेकिन ठंड बढ़ने के कारण उन्हें स्वेटर या कोट आदि को ऊपर से कैरी करना पड़ता है। ऐसे में उनकी खूबसूरत ड्रेस स्वेटर के नीचे छिप जाती है। इसके अलावा अगर वह विंटर वियर नहीं पहनती तो ठंड और ठिठुरन से परेशान रहती हैं। ऐसे में सारा फैशन बेकार हो जाता है। इसलिए सर्दियों में किसी कार्यक्रम पर साड़ी पहनने वाली महिलाओं को फैशन के मामले में सबसे अधिक परेशानी होती है। आज हम आपको सर्दियों में शादी सीजन के लिए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसे आजमा कर आप साड़ी को स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं और आपको ठंड से भी बच सकती हैं। तो चलिए जानते हैं सर्दियों में बिना स्वेटर के साड़ी पहनने के टिप्स और ट्रिक्स। 

विज्ञापन

2 of 5
सर्दी में साड़ी पहनने का तरीका - फोटो : instagram/balanvidya

साड़ी के फैब्रिक का चयन

सर्दी के मौसम में साड़ी पहन रही हैं तो ऐसा फैब्रिक चुने तो मोटा हो। जैसे आप वेलवेट के कपड़े की साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ियां ठंड से बचाने में आपकी मदद करती हैं और लुक भी अच्छा दिखता है।

विज्ञापन

3 of 5
सर्दी में साड़ी पहनने का तरीका - फोटो : instagram/katrinakaif

फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें

ठंड से बचने के लिए आप ब्लाउज स्टाइल का चयन करते समय ध्यान रखें कि ब्लाउज फुल स्लीव्स के हों। फुल स्लीव्स ब्लाउज फैशन के मुताबिक भी ट्रेंड में हैं। कई मौकों पर अभिनेत्रियों को पूरे बाजू वाले ब्लाउज में देखा जा चुका है। 
 

4 of 5
सर्दी में साड़ी पहनने का तरीका - फोटो : Instagram/realhinakhan
लांग ब्लाउज कैरी करें

साड़ी के साथ लॉन्ग ब्लाउज भी पहन सकती हैं। लॉन्ग ब्लाउज का फैशन हमेशा रहता है। इस तरह के ब्लाउज के नीचे आप इनर या बॉडी वार्मर पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी में साड़ी पहनने का तरीका - फोटो : instagram/theshilpashetty
इंडो वेस्टर्न साड़ी पहने 

सर्दी के मौसम में आप इंडो वेस्टर्न साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये एथनिक लुक को मॉडर्न टच देने के साथ ही ठंड से भी बचाएंगी। इसमें आप पैंट स्टाइल साड़ी पहन सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें