फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Bridal Lehenga Collection: लाल नहीं, आज-कल दुल्हनों को पसंद आ रहे इन रंगों के लहंगे

Fri, 15 Nov 2024 03:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो कहा जाता है कि दुल्हनों को हमेशा लाल रंग का लहंगा पहनना चाहिए लेकिन आजकल लड़कियों को अन्य रंग भी पसंद आ रहे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
आज-कल दुल्हनों को पसंद आ रहे इन रंगों के लहंगे - फोटो : instagram
Latest Bridal Lehenga Collection: जैसे ही किसी लड़की की शादी पक्की होती है तो वो अपने शादी के खास दिन को और खास बनानेे की कोशिश में लग जाती है। शादी के दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है, ऐसे में लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक का चयन काफी सोच-समझ के करती हैं। खासतौर पर अगर बात करें दुल्हन के लहंगे की, तो उसे खरीदने से पहले लड़कियां अपनी पसंद के साथ-साथ क्या चलन में है इसका भी ध्यान रखती हैं।

वैसे तो अक्सर शादी में दुल्हनों को लाल रंग का ही लहंगा पहनना पड़ता है लेकिन लड़कियों को आज कल लाल के अलावा अन्य रंगों के लहंगे भी काफी पसंद आ रहे हैं। आजकल की दुल्हनें परंपरागत लाल रंग के अलावा कई तरह के नए और अनोखे रंगों के लहंगे पहनना पसंद कर रही हैं। यहां कुछ लोकप्रिय रंगों की सूची है जो आजकल दुल्हनों में काफी प्रचलित हैं।

 

विज्ञापन

2 of 6
पेस्टल पिंक - फोटो : instagram
पेस्टल पिंक

पेस्टल पिंक रंग का लहंगा दुल्हनों की पहली पसंद बना हुआ है। अनुष्का शर्मा के साथ-साथ कियारा आडवाणी ने भी अपनी शादी में पेस्टल पिंक रंग का लहंगा कैरी किया था। ये लहंगा भी काफी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन

3 of 6
आइवरी रंग - फोटो : instagram
आइवरी रंग

हाल ही में कई एक्ट्रेस की शादी हुई है, जिन्होंने अपनी शादी में आइवरी रंग का लहंगा पहना था। आइवरी रंग के लहंगे के साथ मैचिंग के साथ-साथ कॉन्ट्रास्ट की ज्वेलरी भी अच्छी दिखेगी। ऐसे लहंगे उन लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं, जो हल्का मेकअप पसंद करती हैं। 

4 of 6
मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram
मल्टीकलर लहंगा

अगर आपको लाल रंग नहीं पहनना लेकिन डार्क रंग ही पहनने का मन है तो इस तरह का मल्टीकलर लहंगा पहन सकती हैं। मल्टीकलर लहंगा दुल्हनों पर काफी जचता है। इसे पहनकर आपका लुक प्यारा ही दिखेगा। इसके साथ ज्वेलरी हल्की भी अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
गोल्डन लहंगा - फोटो : instagram
गोल्डन लहंगा

गोल्डन रंग अपने आप में भी काफी रॉयल दिखता है। ऐसे में लड़कियों को इस तरह का लहंगा पहनना पसंद आता है। इसके साथ आपका दूल्हा भी आपके आउटफिट से मैचिंग करके अपने कपड़े सिलेक्टर सकता है। गोल्डन रंग के आउटफिट के साथ चाहें तो कॉन्ट्रास्ट में ज्वेलरी पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेस्टल मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram
पेस्टल मल्टीकलर लहंगा 

पेस्टल रंग आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में इस तरह का पेस्टल मल्टीकलर लहंगा देखने में काफी प्यारा लगेगा। ऐसे लहंगे के साथ लड़कियां हैवी ज्वेलरी पहनना ही पसंद करती हैं, ताकि मिनिमल मेकअप में भी उनका लुक प्यारा दिखे। आप चाहें तो इसके साथ कुंदन की ज्वेलरी पहनें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें