फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: इतनी महंगी ड्रेस पहनकर 'स्त्री 2' के प्रमोशन में पहुंची श्रद्धा कपूर, कीमत जानकर होगी हैरानी

Sun, 11 Aug 2024 10:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में श्रद्धा कपूर ने बेहद ही खूबसूरत लेकिन काफी महंगी ड्रेस पहनी थी। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ  पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की टोली सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। 

14 अगस्त को आप इस फिल्म को अपने नजदीकी सिनेमाघर में जाकर देख सकते हैं। अब जब फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं तो सभी सितारे फिल्म का प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीती शाम श्रद्धा कपूर भी फिल्म के प्रमोशन में नजर आईं। 

श्रद्धा स्त्री 2 के सभी प्रमोशन में लाल रंग का आउटफिट पहनें नजर आ रहीं हैं। हाल ही में एक बार फिर वो लाल रंग की खूबसूरत सी ड्रेस पहनें नजर आईं। इस दौरान वो बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थीं। फिल्म के प्रमोशन में श्रद्धा कपूर ने बेहद ही खूबसूरत लेकिन काफी महंगी ड्रेस पहनी थी। आइए आपको भी इसकी कीमत बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
बेहद खास थी ड्रेस

फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ने जो ड्रेस पहनी थी, वो बेहद खास थी। उनकी इस सिल्क की खूबसूरत सी ड्रेस पर पिछवाई वर्क था, जो ड्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा था। लाल रंग की इस स्लीवलेस ड्रेस पर जो फ्लोरल वर्क था, वो काफी शाइन कर रहा था, जिस वजह से श्रद्धा के लुक में चार चांद लग गए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
खुले बालों में लगीं खूबसूरत

अपनी इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखते हुए सॉफ्ट कर्ल किए थे। साइड पार्टीशन की वजह से उनके बाल हवा में उड़ रहे थे, जिसकी वजह से श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और लोगों की नजर उनपर से हट नहीं रही थी। 

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
मेकअप ने जीता लोगों का दिल

इसके अलावा अपने इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए श्रद्धा ने कानों में छोटे-छोटे मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। वहीं शिमर आईशैडो, हैवी मस्कारा, ब्लश्ड गाल और न्यूड लिप्स श्रद्धा के लुक को क्लासी बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
इतनी है ड्रेस और सैंडल की कीमत

आखिर में बात करें अगर श्रद्धा की ड्रेस और सैंडल की कीमत की तो उनकी ये ड्रेस मशहूर डिजाइन अनिता डोंगरे के कलेक्शन से ली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 1,99,000 रुपए है। वहीं एक्ट्रेस की ये सैंडल जारा ब्रांड की है और इसकी कीमत महज 3,290 रुपये है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें