फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोनम कपूर की इस ड्रेस को देख हैरान रह जाएंगे आप, देखिए क्या खास है इसमें

Tue, 05 Oct 2021 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर आहूजा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सोनम कपूर की एक ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस ड्रेस को लेकर फैंस भी चकरा गए कि आखिर सोनम ने पहना क्या है। हालांकि सोनम कपूर को फैशन दीवा कहा जाता है। अपने गजब फैशन सेंस की वजह से इंडस्ट्री में सोनम की अलग ही पहचान है। बॉलीवुड में आने के बाद से अब तक सोनम ने हमेशा अपने लुक से फैंस को हैरान ही किया है। वह कभी भी रिस्की आउटफिट कैरी करने में संकोच नहीं करती हैं। भारतीय परिधान हो या वेस्टर्न ड्रेसेस, सोनम कपूर अपने हर लुक के साथ रिस्की प्रयोग करती हैं। लेकिन इस बार उनकी ड्रेस ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। कपड़ों के चयन के मामले में हमेशा प्रिंट पर भी ध्यान देना होता है। ऐसे प्रिंट वाले कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें आप कंफर्टेबल हों। सोनम की ड्रेस भी उसमें बने प्रिंट की वजह से चर्चा में है। हालांकि सोनम ने इस आउटफिट को भी बेहद आत्मविश्वास के साथ पहना है और पोज दे रही हैं। चलिए जानते हैं कि सोनम की इस नई ड्रेस में ऐसा क्या है, जिसने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें सोनम कपूर ने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है। उनकी ड्रेस उनपर काफी जंच रही है। सोनम की ये व्हाइट ड्रेस काफ्तान स्टाइल की है। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
सोनम की ये ड्रेस लोगों का ध्यान इसलिए आकर्षित कर रही है, क्योंकि इसमें एक प्रिंट बना है जो बहुत आई कैचिंग है। साधारण सी काफ्तान स्टाइल ड्रेस पर एक फीमेल बॉडी का फिगर प्रिंट है। 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
सोनम की ये ड्रेस एक्ट्रेस को अलग लुक एक और कारण से दे रही है। ये सफेद ड्रेस बेहद लंबी और ढीली- ढाली है। सोनम की पूरी बाॅडी को ड्रेस ने कवर कर रखा है। फुल फ्लोई स्लीव्स, लॉन्ग लेंथ ड्रेस में सोनम का फिगर छिपा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
भले ही लोग सोनम कपूर के इस लुक को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हों, लेकिन उनके प्रशंसकों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम कपूर ने बालों को ऊपर की तरफ बांध रखा है। वहीं व्हाइट ड्रेस को कॉम्प्लीमेंट करते हुए खूबसूरत ईयररिंग्स और रेड लिपस्टिक अप्लाई की है।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें