त्योहार नजदीक हैं। दशहरा से लेकर दिवाली तक में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लोगों ने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। त्योहारों को लेकर सबसे ज्यादा फोकस कपड़ों पर होता है। त्योहार में क्या पहनना है और कैसे दिखना है, ये सब लड़कियों को सोचना पड़ता है। अपने लुक को लेकर अगर आप कन्फ्यूज हैं कि इस फेस्टिवल में खुद को कैसे स्टाइल करें, किस तरह के ऑउटफिट को कैरी करें तो बेफिक्र हो जाएं। आप अपने फेवरेट सेलेब्स के वॉर्डरोब पर नजर डालेंगे तो आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। अगर आप त्योहारों में भारतीयों पोशाक को पहनने का सोच रहे हैं तो कुर्ता सेट का चुनाव कर सकते हैं। ये आपको वर्सेटाइल लुक देगा। कई मौकों पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी कुर्ता सेट में देखा गया है। कुर्ता सेट में आपको पटियाला सूट से लेकर शरारा, लॉन्ग कुर्ता, अनारकली कुर्ता, पठानी सूट आदि कई विकल्प मिल सकते हैं। तो चलिए माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही समेत इन अभिनेत्रियों से कुर्ता सेट कैरी करने के लिए लेते हैं फेस्टिवल फैशन टिप्स।