छोटे पर्दे पर बहू प्रीता का किरदार निभा रहीं श्रद्धा आर्या फैंस की चहेती हैं। ज्यादातर फैंस उनके बहू वाले इमेज को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में श्रद्धा भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर प्रीता बहू के लुक में शानदार तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन इसके साथ ही जब भी उनको मौका मिलता है तो वो अपने बोल्ड लुक को भी दिखाने से परहेज नहीं करती हैं। कई मौकों पर ट्रोलर्स ने उनके बिकिनी वाले लुक की वजह से ट्रोल किया है। लेकिन श्रद्धा के ऊपर ट्रोलर्स की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता है।