फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे की बहू प्रीता यानी श्रद्धा आर्या स्लिम फिगर में दिखा रहीं अदाएं और साझा कर दी ये तस्वीर

Sun, 30 May 2021 03:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
छोटे पर्दे पर बहू प्रीता का किरदार निभा रहीं श्रद्धा आर्या फैंस की चहेती हैं। ज्यादातर फैंस उनके बहू वाले इमेज को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में श्रद्धा भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर प्रीता बहू के लुक में शानदार तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन इसके साथ ही जब भी उनको मौका मिलता है तो वो अपने बोल्ड लुक को भी दिखाने से परहेज नहीं करती हैं। कई मौकों पर ट्रोलर्स ने उनके बिकिनी वाले लुक की वजह से ट्रोल किया है। लेकिन श्रद्धा के ऊपर ट्रोलर्स की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
तभी तो वो हर बार की तरह इस बार भी फूलों वाली मोनोकोनी में फिगर फ्लांट करते नजर आ रही हैं। जिसे देख जहां ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फैंस का दिल भी टूट गया है। वहीं इसके साथ ही श्रद्धा ने काले रंग के बॉडीकॉन ड्रेस में भी अपनी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
श्रद्धा ने काले रंग की मिडी ड्रेस में कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इस स्लीवलेस और बॉडीकॉन ड्रेस में श्रद्धा की स्लिम फिगर नजर आ रही है। वहीं श्रद्धा ने इस सिंपल बट स्टाइलिश लुक को मिनिमम नेचुरल ब्लश मेकअप और मेसी हेयर डू के साथ कंप्लीट किया है। 

4 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
वैसे बहू प्रीता अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे वो दोस्तों के साथ मस्ती करती भी नजर आती हैं। अभी पिछले दिनों ही उन्होंने गुलाबी रंग की साड़ी में शानदार पोज देते हुए तस्वीरें साझा की थीं। उसमे भी वो टोंड एब्स फ्लांट कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
ब्राइट पिंक कलर की साड़ी के साथ श्रद्धा ने मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया था। जिसकी शियर फैब्रिक की बनीं बलून स्लीव इसे खास बनाने का काम कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें