फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: गरबा नाइट में पहनें इन 7 डिजाइन के ब्लाउज, लगेंगी सबसे खास और अलग

Sun, 29 Sep 2024 12:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गरबा नाइट का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अलग ब्लाउज डिजाइन, जिन्हें पहनकर आप खूब वाहवाही लूट सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
गरबा नाइट में पहनें इन 7 डिजाइन के ब्लाउज - फोटो : instagram
रूबी शुक्ला

Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यानी अब माता के आगमन को कुछ ही दिन बचे हैं। जहां एक तरफ माता के स्वागत के लिए देश के कोने-कोने में पंडाल सजने लगे हैं और घरों में भी साफ-सफाई शुरू हो गई है। हर कोई पूजा की तैयारी में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ डांडिया और गरबा नाइट को लेकर भी लोगों में उत्साह है।

गरबा नाइट में हर कोई सज-धजकर पहुंचता है और माता के स्वागत में झूमता है। अगर आप इस साल गरबा नाइट पर औरों से अलग दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए बॉलीबुड सेलिब्रिटीज से इंस्पायर्ड कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप सारी लाइमलाइट लूट सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ यूनिक और खास ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 8
नितांशी गोयल का कलरफुल ब्लाउज - फोटो : instagram
नितांशी गोयल का कलरफुल ब्लाउज

गरबा नाइट बेहद कलरफुल होती है। हर कोई रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गरबा खेलता है। तो अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल का ये पारंपरिक  V नेक गरबा ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। जो आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ कंफर्ट भी देगा।
विज्ञापन

3 of 8
डीप नेक चोली - फोटो : instagram
डीप नेक चोली

गरबा-डांडिया नाइट पर आप अभिनेत्री कंगना रनौत के जैसी ये डीप नेक चोली भी ट्राई कर सकती हैं, जो गरबा नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है। जिसे पहनकर आप सबसे अलग और जुदा दिखेंगी और हर कोई आपसे आकर आपके टेलर का पता पूछेगा।

4 of 8
ग्लैमरस लुक के लिए परफेक्ट डिजाइन - फोटो : instagram
ग्लैमरस लुक के लिए परफेक्ट डिजाइन

गरबा नाइट पर अगर आप कुछ ग्लैमरस लुक ट्राई करना चाहती हैं तो करिश्मा तन्ना का ये ब्लाउज डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये ग्लैमरस होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। गरबा के दौरान ब्लाउज को लेकर किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए इस तरह का ब्लाउज पहनते वक्त फैशन टेप का इस्तेमाल करें और दुपट्टे को भी ऐसे कैरी करें कि ये आपको असहज न करें।
विज्ञापन

5 of 8
मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज - फोटो : instagram
मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज

शिल्पा शेट्टी का ये मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज बेहद खूबसूरत है। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉर्डन लुक भी दे रहा है। इस गरबा नाइट आप शिल्पा शेट्टी का ये खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राउंड नेक ब्लाउज - फोटो : instagram
राउंड नेक ब्लाउज

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हमेशा से फैशन आइकन रही हैं। इस गरबा आप उनका ये राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। आमतौर पर गरबा नाइट पर कम ही लड़कियां इस तरह के ब्लाउज पहनती हैं। ऐसे में आप इसके जरिए डिफरेंट लुक पा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
डोरी वाली चोली - फोटो : instagram
डोरी वाली चोली

कियारा आडवाणी की ये बैक से डोरी वाली चोली गरबा नाइट में आपको औरों से एकदम अलग लुक देगी। सामने से सिंपल और पीछे से जबरदस्त ट्विस्ट के साथ ये ब्लाउज आपको कम्फर्ट के साथ साथ स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।
विज्ञापन

8 of 8
मल्टीकलर ब्लाउज - फोटो : instagram
मल्टीकलर ब्लाउज

जान्हवी कपूर के जैसा मल्टीकलर ब्लाउज भी आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज सिंपल लहंगे और साड़ी के साथ भी कमाल का लुक देगा। ऐसा ब्लाउज आपको बाजार में भी आसानी से मिल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें