फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: सारा अली खान के इन कुर्ता सेट में खिल उठेंगी आप भी, कलर से लेकर डिजाइन तक सब है परफेक्ट

Sun, 10 Oct 2021 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर दिन कोई न कोई खास तिथि या पर्व का मौका होगा। अभी नवरात्रि चल रही है तो वहीं फिर दशहरा, करवाचौथ, दिवाली और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप भी त्योहारों में अलग और सुंदर दिखने की चाह रखेंगी। त्योहारों की तैयारी में लोगों के पास खुद तैयार होने का समय नहीं होता। वहीं भारी भरकम परिधान पहनकर आप त्योहार में काम व भागदौड़ भी नहीं कर पाते। इसलिए ऐसे परिधानो का चयन करें तो हल्के और आराम दायक हों, साथ ही फेस्टिवल के मौके पर सूट करें और स्टाइलिश लुक भी दें। अगर आप भी एक परिधान में ये सभी बाते चाहते हैं तो सारा अली खान के सूट सेट कलेक्शन पर आपको एक नजर जरूर डालनी चाहिए। सारा अली खान वैसे तो कभी बिकिनी तो कभी बोल्ड ड्रेस में नजर आती हैं। हाल ही में साड़ी लुक भी इंटरनेट पर सामने आया था लेकिन उनके पास कुर्ता सेट व सूट का अच्छा कलेक्शन है। खास बात हैं कि सारा अली खान के सूट आप त्योहार के मौके पर पहन कर स्टाइलिश लुक में नजर आएंगी। आइए सारा अली खान के कुर्ता सेट कलेक्शन पर डालें एक नजर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान अक्सर सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ जाती हैं। उनके पास व्हाइट कुर्ता सेट का भी शानदार कलेक्शन है। सारा अली खान ने इस तस्वीर में सफेद चिकनकारी वाला सूट पहन रखा है। सफेद कुर्ते के साथ सारा ने मैचिंग पैंट्स को टीमअप किया है। जिसमें नेक का काम है। सारा ने बेहद खूबसूरत सफेद दुपट्टा कैरी किया हुआ है। पूजा पाठ या त्योहार के मौके पर इस तरह के डिजाइन वाले सूट आप पर भी जचेंगे।  
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
त्योहार में फैशनेबल दिखने के लिए आप सारा के इस सूट लुक से भी टिप ले सकते हैं। कंट्रास्ट कुर्ता और सलवार को आप टीमअप करके पहन सकते हैं। सारा अली खान ने पिंक कुर्ते के साथ सफेद फ्लोरल प्रिंट पटियाला स्टाइल सलवार कैरी की है। इसके अलावा सफेद फ्लोरल दुपट्टा लिया हुआ है। आपके सिंपल और आराम दायक सूट लुक को अधिक आकर्षक इयररिंग्स बना सकती हैं। जैसे सिंपल कुर्ता के साथ आप हैवी ईयररिंग पेयर करें।

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
अगर आप अधिक ड्रेसअप होना चाहते हैं तो सारा अली खान का ये नीले रंग का सूट सेट आप ट्राई कर सकते हैं। सारा के इस ब्लू फुल लेंथ सूट में गोल्डन प्रिंट हैं। साथ ही बैक नेकलाइन डीप है। इस सूट के साथ सारा ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें बाॅर्डर पर गोल्डन प्रिंट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा ने इस तस्वीर में ब्लू नेकलाइन का कुर्ता और मैचिंग चूड़ीदार पहना है। इसके साथ सारा अली खान ने गोल्डन दुपट्टे को टीमअप किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें