फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैक्मे फैशन वीक 2021: ब्लैक काफतान में नजर आईं दीया मिर्जा, इस बार के आउटफिट की ये है खास बात

Sat, 09 Oct 2021 08:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : Lakme Fashion Week
लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो चुका है। मुंबई के कमर्शियल हब बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस फैशन वीक का आयोजन किया गया। जिसमें कई बड़े ब्रांड्स, डिजाइनर, एक्ट्रेस और मॉडल ने हिस्सा लिया। एफडीसीआई और लैक्मे फैशन वीक ने लेटेस्ट कलेक्शन को आर एलन ने प्रस्तुत किया, जिसका थीम असेम्बल, डी-असेंबल और री-असेंबल रहा। इस थीम के तहत रिसाइकिल पीईटी मटेरियल को प्री- लॉन्च किया गया। इस दौरान डेविड अब्राहम और राकेश ठाकोरी ने अपने लेबल अब्राहम एंड ठाकोरी के कलेक्शन की शानदार डिजाइनों की प्रस्तुति की। एक्ट्रेस दीया मिर्जा पर रैंप पर नजर आई, जिन्होंने अब्राहम और ठाकोरी कलेक्शन की ड्रेस कैरी कर रखी थी। फैशन वीक में कई ऐसे आउटफिट को शो केस किया गया, जो स्टाइलिश होने के साथ टिकाऊ और इको फ्रेंडली भी हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए लैक्मे फैशन वीक में इस बार क्या रहा खास, कौन से सेलेब्स आए नजर।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : Lakme Fashion Week
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पॉलीस्टर बिजनेस के सीएमओ गुंजन शर्मा ने अब्राहम एंड ठाकोरी के कलेक्शन के साथ हुए सहयोग के बारे में बात करते हुए कहा कि अब्राहम एंड ठाकोरी का इको फ्रेंडली कलेक्शन स्टाइल और टिकाऊ दोनों का अच्छा मिश्रण है, फैब्रिक के भविष्य आर, एलन को नया आयाम देगा। इस कलेक्शन ने फैशन वीक में टिकाऊ और माइंडफुल तरीके से तैयार की गई डिजाइन को शोकेस किया। गुंजन शर्मा ने कहा कि रिलायंस अपनी सीमा का दायरा बढ़ाते हुए ऐसी नई तकनीकों को आगे लाएगा, जो इको फ्रेंडली फैब्रिक और डिजाइन को प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

3 of 5
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : Lakme Fashion Week
वहीं डेविड अब्राहम और राकेश ठाकुर ने बताया कि टैक्सटाइल बनाने के लिए पीईटी मटेरियल तोड़ने की प्रक्रिया एक जिम्मेदार फैशन प्रोडक्शन के लिए महत्वपूर्ण कदम है। मटेरियल की डी-असेंबलिंग और रि-असेंबलिंग ने इस कलेक्शन को प्रेरित किया है। टेक्सटाइल की रीसाइक्लिंग और अप-साइकिलिंग के पारंपरिक तरीके पर नजर डालें तो ये कपड़े के निर्माण की विरासत का हिस्सा है।

डिजाइनर के इस जोड़े ने सुनिश्चित किया क्राफ्ट टैक्नीक जैसे पैचवर्क, हाथ की सिलाई और एक परफेक्ट बेस एक आउटफिट के लिए तैयार किया। ग्राफिक पैटर्न को प्रिंट और डिजाइन को नया आयाम दिया, जिसने रीसाइक्लिंग टेकनीक को एक कपड़े में देखने योग्य बना दिया।

4 of 5
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : Lakme Fashion Week
सिल्हूट, आरामदायक और टाइमलेस लुक को कैरी करते हुए दोनों डिजाइनर के पेयर ने स्टाइल, मॉडर्न और रेडी टू वियर का एक अच्छा विकल्प दिया है। ट्यूनिक, पैंट, व्रैप स्कर्ट और ड्रेस को किमोनो स्टाइल जैकेट के साथ टीमअप करके आकर्षक लुक दिया है। शो के अंत में ग्रेसफुल और एलिगेंट दीया मिर्जा रैंप पर उतरीं, उन्होंने ब्लैक काफतान पहना हुआ था, जिसमें पैचवर्क के साथ स्टिच डीटेलिंग थी। नेकलाइन पर आकर्षक डिजाइन और कफ्स दिए हुए थे। कचरे को ग्लैमर में बदलते हुए अब्राहम और ठाकोरी ने कैप्सूल इवनिंग लुक को सीक्विंस के साथ शोकेस किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakme Fashion Week 2021 - फोटो : Lakme Fashion Week
रंग की बात करें तो डिजाइन ने काले और सफेद रंग का इस्तेमाल किया है लेकिन बरगंडी, रेड, वाइन, कॉफी और ऑलिव शेड भी एड किए हैं। उनके कुछ डिजाइन्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसमें सिंपल, ब्लैक, लाॅन्ग स्कर्ट और व्रेप डिजाइन ब्रंच के लिए परफेक्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रेंच कोट के साथ काल्फ लेंथ बेल्ट भी पेयर करते हुए आरामदायक और स्टाइलिश लुक दिया, जो एक फैशन स्टेटमेंट क्रिएट कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें