फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: शाहरुख की ऑन स्क्रीन बेटी है बेहद ग्लैमरस, एक्ट्रेस की इन चार ड्रेस पर हर लड़की का आ जाएगा दिल

Wed, 22 Sep 2021 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सना सईद जन्मदिन - फोटो : instagram/sanaofficial
शाहरुख खान की एवरग्रीन फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो देखी ही होगी? इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी का रोल अदा करने वाली छोटी सी अंजलि भी याद होगी? अपनी मासूमियत और समझदारी से सबका दिल जीतने वाली अंजलि अब बड़ी हो गई है। सना सईद का आज जन्मदिन है। शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी अंजलि यानी कि सना सईद आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सना अब पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गईं हैं। तब से अब तक में सना में काफी बदलाव आया। सना सईद का ग्लैमरस लुक अक्सर फैंस को देखने को मिलता है। सना सईद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक व अदाओं से फैंस को प्रभावित करती हैं। फैशन और लुक्स को लेकर आप सना सईद से काफी कुछ सीख सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल की तस्वीरें मिल जाएंगी। उनके ड्रेसिंग स्टाइल से अगर आप भी प्रभावित हैं तो सना सईद की ये चार ऑउटफिट अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करना चाहेंगी। अगली स्लाइड्स में देखिए सना सईद की चार ड्रेस, जिसे हर लड़की अपने वॉडरोब में शामिल करना चाहेगी।  
विज्ञापन

2 of 5
सना सईद जन्मदिन - फोटो : instagram/sanaofficial
अगर आप किसी पर्व या शादी पार्टी के लिए तैयार हो रहे हैं और परम्परागत परिधान पहनना चाहते हैं तो सना सईद के इस लहंगे को अपनी वॉडरोब का हिस्सा बना सकते हैं। लाइम ग्रीन रंग के इस लहंगे में सना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सना का ये ट्रेडिशनल लुक हर लड़की को आम से खास स्टाइल दे सकता है। इसके साथ सना ने काले रंग का पोल्का डॉट ब्लाउज टीमअप किया है। सना ने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक्सेसरीज में गोल्डन चूड़ियां, मांग टीका और हैवी नेकपीस पहना है, वहीं बालों को हल्के कर्ल के साथ खुला छोड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
सना सईद जन्मदिन - फोटो : instagram/sanaofficial
इस तरह की ड्रेस कम्फर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश लुक देती है। सना ने स्ट्रैपी क्रॉप टॉप कैरी किया है और उसके साथ लूज पेंट को पेयर किया है। ऑरेंज रंग के इस ड्रेस में सफेद डॉट्स प्रिंट हैं। इयररिंग्स और हैवी आई मेकअप के साथ सना ने अपना लुक कंप्लीट किया है।

4 of 5
सना सईद जन्मदिन - फोटो : instagram/sanaofficial
बात कैजुअल वियर की हो तो सना का ये सिंपल और ग्लैमरस लुक काफी अच्छा है। आप इस तरह के क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स कैरी कर सकते हैं। आप शॉर्ट्स की जगह स्कर्ट या ट्रैक पैंट से भी खुद की स्टाइलिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना सईद जन्मदिन - फोटो : instagram/sanaofficial
अगर आप जिम जाती हैं या एथलेटिक लुक कैरी करना चाहती हैं तो सना के इस सिंपल और अफोर्डेबल ऑउटफिट को वॉडरोब में शामिल करें। सना ने स्पोर्ट्स ब्रा के साथ ब्लैक लेगिंग पहनी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें