रश्मिका मंदाना
- फोटो : instagram/rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना का साड़ी कलेक्शन जबरदस्त हैं। इन दो तस्वीरों में आप रश्मिका मंदाना का परम्परागत लुक देख सकते हैं। एक तस्वीर में रश्मिका ने क्रीम कलर की जटिल कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हैं, जिसमें सेक्विन और मोतियों की फूलों की आकृति बनी हुई है। साथ ही मैचिंग स्टेटमेंट ब्लाउज को कैरी किया है। ब्लाउज के डिजाइन की बात करें तो इसमें नेक लाइन बंद है और बैक नेक खुली हुई है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स और रिंग से एक्सेसराइज किया है। हल्के मेकअप के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। वहीँ बालों में जुड़ा लगाकर लाल गुलाब से सजाया है। दूसरी तस्वीर में देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना ने हल्के हरे रंग की प्रिंटेड जॉर्जेट साड़ी पहनी है। जिस पर गहरे हरे रंग की पत्तियां प्रिंट हैं। इसके अलावा गोल्डन कढ़ाई का बॉर्डर है। साथ ही बोट नेक ब्लाउज पहना है, जिसकी स्लीव्स रश्मिका मंदाना के कोहनी तक हैं। ब्लाउज में भी रेशन की कढ़ाई का काम है।