श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस अधिकतर मौकों पर बोल्ड और हॉट लुक में दिखाई देती हैं। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक हर बार जैकलीन का लुक फैंस को काफी पसंद आता है। अपने स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरत मुस्कान से जैकलीन तारीफ बटोरने में कामयाब होती हैं। इतना ही नहीं जैकलीन सोशल मीडिया पर भी अपने ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जहां उनकी सिजलिंग अदाएं हर किसी को दीवाना बना देती है। वैसे जैकलीन भारतीय परिधानों में भी गजब लगती हैं। साड़ी हो या लहंगा हर मौके पर जैकलीन का लुक सारी लाइमलाइट लूटने में कामयाब हो जाता है। एक बार फिर जैकलीन ने अपने देशी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक टीवी शो के दौरान जैकलीन लहंगा पहनकर पहुंची थीं। उनका ये ट्रेडिशनल मॉडर्न लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनका लहंगा भी इतना खूबसूरत है कि लड़कियां जरूर इसे कैरी करना चाहेंगी। अगर आप भी जैकलीन के लहंगे से प्रभावित हुए हैं तो उनके लहंगे की कीमत जान सकते हैं। आगे की स्लाइड में देखें जैकलीन का जबरदस्त देसी लुक और जानें उनके लहंगे की कीमत।