फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul-Jackky Wedding: पेस्टल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत, डालें उनके ब्राइडल लुक पर एक नजर

Thu, 22 Feb 2024 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

21 फरवरी को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत - फोटो : फोटो : stories by joseph radhik
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 21 जनवरी को फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कीं। हर कोई दोनों की शादी की तस्वीरें देखने का काफी इंतजार कर रहा था। इसी बीच देर शाम 21 जनवरी को ही दोनों ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं, और फिर होटल से बाहर आकर मीडिया के सामने पोज दिए।

रकुल ने शादी की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, ये आज और हमेशा के लिए मेरे हैं। रकुल की इस पोस्ट पर कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। अब बात करें रकुल और जैकी के ब्राइडल लुक की, तो दोनों ने बॉलीवुड प्रथा को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग को ही चुना। जहां एक तरह रकुल लहंगे में खूबसूरत दिख रहीं थीं, तो वहीं जैकी काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत - फोटो : फोटो : stories by joseph radhik
कैसा था दोनों का लुक

रकुल और जैकी दोनों ने ही बॉलीवुड ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग के आउटफिट को चुना। कपल के इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत - फोटो : फोटो : stories by joseph radhik

लहंगे में थी हाथ की कारीगरी

रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही इसे फूलों से भी खूबसूरत तरह से सजाया गया था। फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। उनके ब्लाउज पर भी काफी हैवी वर्क था। 

4 of 5
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत - फोटो : फोटो : stories by joseph radhik

जैकी की शेरवानी भी थी खास

अब बात करें जैकी की शेरवानी की तो उस पर चिकनकारी का वर्क था। जैकी की शेरवानी में कश्मीर की खूबसूरती और वहां के कल्चर को भी दर्शाया गया था। शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकी ने चश्मे भी लगाए थे, जो उन्हें क्लासी लुक दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत - फोटो : instagram

ऐसे रकुल ने पूरा किया था अपना लुक

रकुल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी सा डायमंड नेकपीस पहना था। इसके साथ ही हैवी सा मांगटीका, मैचिंग ईयररिंग, हाथों में पिंक रंग का चूड़ा और काफी हल्के से कलीरे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।  बात करें उनके मेकअप की तो एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी हल्का ही रखा था। नेचुरल मेकअप के साथ बालों में स्लीक स्टाइल बन से उनका लुक और खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें