फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Fashion: नई दुल्हन पर खूब जचेंगी इस तरह की साड़ियां, आप भी जानें

Wed, 21 Feb 2024 04:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के बाद हर नई दुल्हन अपने ससुराल वालों को खुश करना चाहती है। इसका एक तरीका है ससुराल में अच्छे से साड़ी पहनकर रहना। 
विज्ञापन
1 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram/weddingwireindia
Bridal Fashion: साड़ी एक भारतीय परिधान है, जिसे हर महिला पहनना पसंद करती है। चाहे महिलाएं किसी भी उम्र के पड़ाव पर पहुंच जाएं वो साड़ी पहनने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। आज का समय तो ऐसा है कि, एयर होस्टेज से लेकर हर जगह पर महिलाएं काफी गर्व के साथ साड़ी पहनती हैं। खासतौर पर अगर बात की जाए उन लड़कियों की, जिनकी नई-नई शादी हुई है, वो काफी शौक से साड़ी पहनती हैं। ज्यादातर लड़कियों को साड़ी पहनकर सजना और संवरना काफी अच्छा लगता है।

अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में शामिल हैं, जो साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो हम आपको साड़ी के कुछ ऐसे प्रकार दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपने ससुराल में पहन सकती हैं। हर नई दुल्हन के पास इस तरह की साड़ियां जरूर होनी चाहिए, जिसे वो शादी से लेकर पार्टी तक पर आसानी से पहन सकें। इस तरह की साड़ियां आपको खूबसूरत लुक देंगी। 
विज्ञापन

2 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram/kanganaranaut
बनारसी साड़ी

ज्यादातर लोगों को नई दुल्हनों पर बनारसी साड़ी ही पसंद आती है। ऐसे में आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बनारसी साड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनारसी साड़ी ज्यादातर चटक कलरों में ही आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram
चिकनकारी साड़ी

अगर आपको हल्की साड़ियां पसंद हैं तो लखनऊ की मशहूर चिकनकारी वर्क वाली साड़ी आप कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वर्क की साड़ी पेस्टल रंगों में मिल जाती हैं। ऐसे में ये आजकल की लड़कियों को काफी पसंद भी आती है। 

4 of 7
Bridal Fashion - फोटो : social media
कांजीवरम सिल्क 

नई दुल्हनों के लिए ये काफी सही विकल्प मानी जाती है। अगर शादी के तुरंत बाद आप किसी के घर जा रही हैं तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ मेचिंग ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा करें। 
विज्ञापन

5 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram
बॉर्डर वाली साड़ी

आजकल ऐसी साड़ी काफी चलन में भी है। आप चाहें तो पूरी प्लेन साड़ी में हैवी सा बॉर्डर लगवा कर ऊसरा पूरा लुक ही बदल सकती हैं। इस तरह की साड़ी शादी के बाद काफी प्यारा लुक देती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Bridal Fashion - फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान

नई दुल्हनों के ऊपर हमेशा चटक रंग ही अच्छे लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप लाल, पीला हरा ऐसे ही रंग पहनें। अगर आपको पेस्टल रंग पसंद है तो उन्हें भी पहन सकती हैं लेकिन ज्यादा हल्के रंगों से कुछ दिन दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bridal Fashion - फोटो : istock
ज्वेलरी से लुक होगा पूरा

नई दुल्हन को सिर्फ मैचिंग की ज्वेलरी पहनने के साथ-साथ गोल्ड के जेवन भी पहनने चाहिए। इसी के दुल्हन अलग सी दिखाई देती है। गले में मंगसूत्र को जरूर ही पहनें। इसके साथ ही हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल जरूर पहनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें