प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं और इस समय न्यूयार्क में पति निक जोनास के साथ समय बिता रही हैं। अमेरिका में खुद को क्वारंटीन किए हुए प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए फैन से जुड़ी रहती। कोरोना महामारी को लेकर जागरुकता में भाग लेने के साथ ही अपनी तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन इन पोस्ट में उनके लुक के साथ ही ड्रेसिंग सेंस भी कमाल के नजर आते हैं। जिन्हें देख हर कोई हैरान रह जाता है। पिछले दिनों प्रियंका ने मेट गाला को याद कर अपनी भतीजी के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसमें पहनी उनकी ड्रेस बेहद खास थी।