बॉलीवड के गलियारों पिछले दिनों शादी की धूम मची थी। एक तरफ जहां मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी। वहीं कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ शादी के सात फेरे लिए। ऐसे में इस बार का करवा चौछ दोनों के लिए पहला था। वैसे भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज काफी धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। जिसमे शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल तक शामिल रहती हैं। नेहा कक्कड़ ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।