काजल अग्रवाल
- फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial, wekafawa
काजल अग्रवाल ने वैसे तो शादी के हर मौके के लिए अलग डिजाइनर की ड्रेस को चुना था। जिसमें वो हर रंग के कपड़े पहने नजर आईं। ऐसे में उनका वेडिंग रिसेप्शन लुक भी बिल्कुल खास था। गोल्डन कलर के लहंगा चुनरी में उनका लुक जबरदस्त था। सबसे खास बात कि काजल ने इस लहंगे चोली के साथ दुपट्टे को स्किप किया था। माइक्रो एंब्रायडरी वर्क के साथ हैंड वर्क के जरिए काजल का ये लहंगा तैयार किया गया था। जिसे काजल ने सटल मेकअप, सिंपल हेयरडू और हाथों में चूड़ा के जरिए कंप्लीट लुक दिया था।