फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहले करवा चौथ पर कुछ यूं नजर आईं नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल, देखें तस्वीरें

Thu, 05 Nov 2020 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
neha kakkar kajal - फोटो : instagram
बॉलीवड के गलियारों पिछले दिनों शादी की धूम मची थी। एक तरफ जहां मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी। वहीं कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ शादी के सात फेरे लिए। ऐसे में इस बार का करवा चौछ दोनों के लिए पहला था। वैसे भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज काफी धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। जिसमे शिल्पा शेट्टी से लेकर काजोल तक शामिल रहती हैं। नेहा कक्कड़ ने भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विज्ञापन

2 of 4
neha kakkar - फोटो : instagram
शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर काफी सारी तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो लाल रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। मिरर वर्क वाले इस कुर्ते के साथ नेहा बिल्कुल सिंपल लुक में झुमके पहने और बिल्कुल लाइट मेकअप किए दिख रही हैं। वहीं पति रोहनप्रीत भी व्हाइट कुर्ते के साथ हैवी वर्क की शॉल लिए पूजा में शामिल हैं।

विज्ञापन

3 of 4
kajal aggarwal - फोटो : instagram
जबकि काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी के अलग-अलग रस्मों में तैयार होने की तस्वीरें पोस्ट की हैं। नारंगी कलर के अनारकली कुर्ते में काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। राउंड नेक के हाफ स्लीव अनारकली कुर्ते में गोल्डन वर्क किया गया है। वहीं इस कुर्ते के साथ शियर फैब्रिक की चुनरी है। जिस पर गोल्डन वर्क किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
kajal aggarwal - फोटो : instagram
जबकि काजल ने इस लुक के साथ ग्रीन कलर की कुंदन की ज्वैलरी पहनी है। हैवी नेकपीस के साथ मांगटीका बेहद आकर्षक दिख रहा है। वहीं हाथों में लाल चूड़ा पहने काजल नई नवेली दुल्हन लग रही हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें