फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे अमीर आदमी होकर भी अपने इस डर से नहीं जीत पाए मुकेश अंबानी, इस वजह से नहीं मनाते जन्मदिन

Fri, 19 Apr 2019 08:46 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश अंबानी
देश के सबसे सफल व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल और बिसनेस टायकून मुकेश अंबानी के बारे में भला कौन नहीं जानता। आज तक आपने उनके 11 हजार करोड़ के आलीशान घर एंटीलिया के बारे में बहुत पढ़ा होगा। सात साल में तैयार हुआ उनका ये 27 मंजिला बंगला दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। उनके इस घर में तीन-तीन पर्सनल हैलीपेड हैं। क्या आप जानते हैं दुनिया के लिए सफलता की मिसाल कहे जाने वाले मुकेश अंबानी भी एक खास मौके पर नर्वस हो जाते हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
mukesh ambani
नर्वस
बहुत कम लोगों को मालूम है कि पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले मुकेश अंबानी भी एक चीज से बहुत डरते हैं। आप सोच रहे होंगे कि भला इतने अमीर आदमी को किस बात का डर हो सकता है। उनके पास तो दौलत से लेकर पहचान तक सब कुछ है। शायद आपको यह नहीं मालूम है कि डर एक एहसास है और इसका कामयाबी या पैसों से कोई लेना-देना नहीं होता। दरअसल, मुकेश लोगों के सामने बोलते वक्त काफी नर्वस और झिझक महसूस करते हैं। लोगों के समूह में बात करते हुए वह काफी डरते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
mukesh ambani
शाकाहारी
मुकेश अंबानी के पास बेशुमार दौलत होने के बावजूद उन्होंने कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाया। इतना ही नहीं वह शाकाहारी भी हैं। 

4 of 5
shloka mehta with mukesh ambani - फोटो : amar ujala
फैमिली फोटो
मुकेश अंबानी अपने परिवार से कितना प्यार करते हैं ये उनके घर के हर कमरे की दीवार को देखकर ही पता चल जाएगा। उनके हर कमरे की दीवार पर उनके पापा या फिर उनकी फैमिली फोटो लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी - फोटो : PTI
जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं
मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन परिवार के लाख कहने के बाद मनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें