फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Lipstick Shade: बारिश के मौसम में भी दिखाना है जलवा तो लगाएं इन रंगों की लिपस्टिक

Wed, 05 Jul 2023 01:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको इन रंगों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप मौसम के हिसाब से लगाकर अपना जलवा दिखा सकती हैं
विज्ञापन
1 of 7
lipstick - फोटो : insatgram
Monsoon Lipstick Shade: हर महिला की जिंदगी में मेकअप का काफी अहम रोल होता है। अगर सबसे जरूरी मेकअप की बात करें तो लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल हर उम्र की महिला करती है। चाहे वह टीनएजर हो या फिर बढ़ती उम्र की महिला, लिपस्टिक का इस्तेमाल हर कोई करता है। जिस तरह से गर्मी और सर्दी के मौसम के लिए हम अलग तरीके की लिपस्टिक का चयन करते हैं, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में भी लिपस्टिक के शेड का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

दरअसल, बारिश के मौसम में उमस काफी ज्यादा हो जाती है, जिस वजह से चेहरे पर पसीना आता रहता है। ऐसे में अगर आप गलत रंग की लिपस्टिक लगाएंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकती है। ज्यादातर महिलाओं को यह पता ही नहीं होता कि बारिश के मौसम में वह किस रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसी के चलते आज हम आपको इन रंगों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप मौसम के हिसाब से लगाकर अपना जलवा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
pink lipstick
रोज पिंक

रोज पिंक रंग हर महिला का सबसे पसंदीदा रंग होता है। इस रंग को लगाने से आपकी उम्र भी कम लगेगी। बारिश के मौसम में ये रंग आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
lipstick - फोटो : instagram
बेरी टोन

बारिश के मौसम में बेरी टोन रंग की लिपस्टिक बेहद प्यारी लगती है। ये हर तरह की स्किन टोन पर जचती है।

4 of 7
lipstick - फोटो : istock
मोव शेड

अगर आपको गुलाबी और पर्पल रंग की लिपस्टिक काफी पसंद है तो आप मोव शेड ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में काफी ज्यादा प्यारा लगता है। बारिश में ये आपको खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

5 of 7
lipstick - फोटो : istock
न्यूड

अगर आपको डार्क रंग के शेड नहीं पसंद हैं तो न्यूड शेड आपके लिए सबसे परफेक्ट हैं। बारिश में ये और ज्यादा परफेक्ट लगते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
lipstick - फोटो : lipstick
कोरल शेड 

अगर बारिश के मौसम में आप चाहती हैं कि आपकी उम्र कम दिखे तो कोरल शेड को ट्राई कीजिए। ये देखने में काफी क्लासी लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लिप टिंट - फोटो : Istock
शीर लिप टिंट्स

बरसात के मौसम में लिप टिंट्स काफी सही रहते हैं। लिप्स टिंट्स हल्के और हाइड्रेटिंग होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें