फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Draping Style: साड़ी में दिखना है सबसे अलग तो इन तरीकों को अपनाएं

Tue, 04 Jul 2023 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप साड़ी में अलग दिखना चाहती हैं तो साड़ी को अलग तरीके से पहनें। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
Saree Draping Style: भारत देश में साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर महिला काफी शौक से पहनती है। साड़ी को किसी त्योहार से लेकर ऑफिस, कॉलेज और शादी की रस्मों में भी पहना जाता है। साड़ी पहनने के लिए कभी किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती। बदलते समय में भी एथनिक वियर में साड़ी का नाम सबसे ऊपर आता है, पर जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे साड़ी को पहनने का तरीका भी बदल रहा है। नए-नए ट्रेंड के चलते अब महिलाएं और लड़कियां अलग तरीके से साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अब आप अपनी साड़ी को वेस्टर्न लुक भी दे सकते हैं।

यह लेख खासकर उन महिलाओं के लिए है जो एक ही तरीके की साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं। आज इस लेख में हम आपको कई अलग तरीके की साड़ियां पहनना बताएंगे ताकि आप अलग तरीके से साड़ी पहनकर भी सबसे खूबसूरत दिखे। आइए देर ना करते हुए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
साड़ी के साथ बेल्ट

ये देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आप अपनी साड़ी को अलग तरीके से पहनना चाहती हैं तो साड़ी के साथ कमर में बेल्ट लगाएं। ऐसा करने से आपका लुक वेस्टर्न लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
जैकेट के साथ साड़ी

इस तरह की लंबी या फिर छोटी जैकेट के साथ अगर आप साड़ी पहनेंगी तो आपका लुक अलग दिखेगा। गर्मियों के मौसम में आप कॉटन की जैकेट पहन सकती हैं। 

4 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
ब्लेजर के साथ साड़ी

अगर आप अपने लुक को फॉर्मल टच देना चाहती हैं तो साड़ी के साथ इस तरह का ब्लेजर पहनें। ये देखने में भी क्लासी लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
लैगिंग्स के साथ साड़ी

साड़ी को इंडो वेस्टर्न लुक देने के लिए आप साड़ी के साथ इस तरह से लैगिंग्स पहन सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप के साथ साड़ी

अपनी साड़ी को अलग लुक देने के लिए उसके साथ ब्लाउज की बजाय आप क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। इसके साथ अपनी पसंद का टॉप आप पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Saree Draping Style - फोटो : instagram
श्रग के साथ साड़ी

बैकलेस ब्लाउज के ऊपर अगर आप इस तरह का श्रग डाल लेंगी तो ये आपके साड़ी लुक को अलग दिखाने में मदद करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें