फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद मिमी चक्रबर्ती लेटेस्ट फोटोशूट में दिख रही हैं बला की खूबसूरत, पहना है बैकलेस ब्लाउज

Fri, 04 Jun 2021 03:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोकसभा सांसद हैं - फोटो : Twitter

सांसद मिमी चक्रबर्ती की उनकी खूबसूरती के कारण पूरे देश में अलग पहचान है। वे पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से लोकसभा सांसद हैं। संसद में भी वे अक्सर बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती हैं। मिमी फिल्मों में काम करने के साथ ही गायन का भी शौक रखती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने लहंगे में बहुत खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसे देख प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। तस्वीरों में वाकई बहुत अच्छी दिखाई दे रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मिमी का यह बेमिसाल अवतार। 

विज्ञापन

2 of 5
मिमी चक्रबर्ती - फोटो : instagram

लहंगे पर है सुंदर काम
मिमी का यह लाइट ग्रीन लहंगा बहुत खास है। उसपर गोटे के फूल बने हुए हैं। दुपट्टा जालीदार है, जिसपर सिल्वर रंग की मोटी लेस लगी हुई है जो कि दुपट्टे को खास बना रही है। लहंगे के साथ सांसद मिमी ने बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है, जिसमें कि डोरी डली हुई है। लहंगे पर दुपट्टे को साइड में डाला गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
बालों का हेयरकलर भी बहुत अच्छा लग रहा है - फोटो : instagram

हेयरस्टाइल है जबरदस्त
मिमी के लंबे बाल उनकी इस पारंपरिक वेशभूषा के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। उनके बालों में हल्के कर्व्स दिए हुए हैं। बाल पूरे पीछे की तरफ किए हुए हैं और उनके बालों का हेयरकलर भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनके बालों को किसी राजकुमारी की तरह सजाया गया है। 

4 of 5
परफेक्ट पोज दिया हुआ है - फोटो : सोशल मीडिया

पोज है परफेक्ट
मिमी ने अपने इस फोटोशूट में परफेक्ट पोज दिया हुआ है। दरअसल यह एक प्रकार का बैक पोज है, जिसमें मिमी का शरीर पीछे से दिखाई दे रहा है और वे पलट कर देख रही हैं। उनके एक्सप्रेशंस बहुत अच्छे लग रहे हैं। मुंह थोड़ा सा खुला हुआ है। एक हाथ को उन्होंने गाल के पास रखा हुआ है और अगला हाथ दुपट्टे में छिप गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भड़कीला मेकअप नहीं किया हुआ है - फोटो : instagram
चेहरे पर है हल्का मेकअप
मिमी ने अपने लहंगा लुक को सोबर रखने के लिए बहुत अधिक है भड़कीला मेकअप नहीं किया हुआ है। हल्के रंग की लिपस्टिक और गालों पर थोड़ा मेकअप उनपर अच्छा लग रहा है। इस लुक के साथ उन्होंने जूलरी नहीं पहनी है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने फैंस के लिए कैप्शन डाला है जिसमें कि वे लिख रही हैं ‘हैव अ ग्रेट डे’।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें