मीरा कपूर उन लोगों में से हैं जिनके लुक्स पर प्रशंसकों की निगाहें टिकी होती हैं क्योंकि वे आए दिन कुछ नया लेकर आते हैं। मीरा एक से बढ़कर एक आउटफिट्स पहनकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। साथ ही दो छोटे बच्चों की मां होने की बावजूद वे खुद को बिल्कुल भी अस्त-व्यस्त नहीं रहने देती हैं, वे अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में लोग उन्हें इतना जानते हैं और पसंद करते हैं। नई मम्मियों के लिए तो वे आदर्श की तरह हैं। कई सारी महिलाएं उनके रहन-सहन को बहुत पसंद करती हैं और उससे टिप्स लेती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मीरा का यह खास लुक।