दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्रि कीर्ति सुरेश साधारण से कपड़ो में भी भारतीय सुंदरता को बेहद खुबसूरती से प्रदर्शित करती हैं। वहीं उनका पारंपरिक एथिनिक लुक लड़कियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। त्योहारों के सीजन में कीर्ति सुरेश का स्टाइल साधारण लड़कियों को भी खास लुक देगा। कीर्ति सुरेश का साड़ियों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। वह जिस तरह से साड़ी को कैरी करती हैं, वह अपने आप में ही कला है। इसी कड़ी में कीर्ति सुरेश की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में कीर्ति सुरेश साड़ी लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक फेस्टिवल सीजन के लिए परफेक्ट है। सबसे ख़ास बात है कि कीर्ति सुरेश ने इस तरह से साड़ी को कैरी किया है वो उन्होंने पारम्परिक लुक देने के मॉडर्न टच भी दे रहा है। आप भी कीर्ति सुरेश के साड़ी लुक को आजमा कर इस दिवाली पारंपरिक और माॅडर्न दिख सकती हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए कीर्ति सुरेश का पीली साड़ी में लुक।