फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर मेहंदी के ये चार डिजाइन खुद से लगा सकती हैं आप, यहां से लें टिप्स

Sat, 23 Oct 2021 01:53 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karwa chauth 2021 mehndi designs - फोटो : Istock
करवा चौथ 24 अक्तूबर को है। करवा चौथ का पर्व पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने, जन्मों-जन्मों के रिश्ते, पति की लंबी उम्र आदि के लिए मनाया जाता है। इसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद उसे देख कर पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। सिंदूर, बिंदी, मंगलसूत्र, सुहाग का जोड़ा, पायल और कई श्रृंगार के सामान होते हैं, जिन्हें पहन कर महिलाएं तैयार होती हैं। इन सोलह श्रृंगार में एक होती है मेहंदी। शादी से लेकर हर पूजा पाठ में महिलाओं के हाथ में मेहंदी का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ में तो पत्नियां पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ में भी अगर आप सजना के नाम की मेहंदी लगाने वाली हैं तो घर पर ही प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस बार करवा चौथ में खुद से दस मिनट में ये आसान डिजाइन की मेहंदी लगाएं। अगली स्लाइड्स में देखें मेंहदी की चार लेटेस्ट और आसान डिजाइन।
विज्ञापन

2 of 5
karwa chauth 2021 mehndi designs - फोटो : Istock
गोल बूटा डिजाइन मेहंदी 

मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन ट्रेंड में है। इसे आप जोधा स्टाइल मेहंदी भी कह सकते हैं। मेहंदी की गोल बूटा डिजाइन को बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। गोल बूटा डिजाइन बनाने के लिए हथेली पर गोल आकार की बारीक लाइन बनाएं और उसके अंदर मेहंदी भर लें। मेंहदी के गोले के किनारे पर आप छोटी-छोटी बूटियां या पतली गोलाकार डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी रचने के बाद बहुत सुंदर लगती है।

विज्ञापन

3 of 5
karwa chauth 2021 mehndi designs - फोटो : Istock
शेडेड मेहंदी डिजाइन 

शेडेड मेहंदी डिजाइन इन दिनों हर लड़की की पहली पसंद बनी हुई है। इस डिजाइन को लगाने में कम समय लगता है और आसान डिजाइन के लिहाज से सबसे बेस्ट है। इससे लड़कियों के हाथ अधिक खूबसूरत लगते हैं। शेडेड मेहंदी लगाने के लिए पतली आउटलाइन से कोई भी मनपसंद डिजाइन बना लीजिए। इसमें आप फूल, पत्ती, मोर की आकृति बना कर उसके अंदर की ओर शेड देकर भर दीजिए। रचने के बाद ये मेहंदी डिजाइन आकर्षक लगती है। 

4 of 5
karwa chauth 2021 mehndi designs - फोटो : Istock
अरेबिक डिजाइन मेहंदी

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी काफी समय से ट्रेंड में है। लड़कियों के गोरे हाथों पर इस डिजाइन की मेहंदी से रंगत में निखार आता है। अरेबिक डिजाइन की मेंहदी हथेली को भर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karwa chauth 2021 mehndi designs - फोटो : Istock
झालर या बेल डिजाइन मेहंदी

मेंहदी के ये दोनों डिजाइन आसान होती हैं। झालर मेहंदी डिजाइन से हाथ पर फुल भर जाते हैं और इसे झटपट लग जाती है। इन दिनों ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है। वहीं मेहंदी की बेल डिजाइन कम समय में तो लगती ही है, देखने में काफी आकर्षक भी होती है। अधिकतर लड़कियां यह डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। हर तरह के कपड़ों पर ये डिजाइन मैच करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें