फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ लुक में चार चांद लगा देंगे ये सिंपल हेयर स्टाइल, इन्हें बनाना भी है आसान

Sat, 19 Oct 2024 04:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बताते हैं कि आप करवा चौथ पर इंडियन एथनिक लुक के लिए किस तरह का हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ लुक में चार चांद लगा देंगे ये सिंपल हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Karwa Chauth Special Hair Style: हर सुहागिन महिला करवा चौथ के लिए काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर देती है। अब करवा चौथ में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, इसलिए अब फाइनल तैयारियां चल रहीं हैं।

इस खास दिन पर महिलाएं अपने लुक पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। वो अपनी ड्रेस और ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक का चयन काफी सोच समझ कर करती हैं, ताकी उनका लुक सबसे खास लगे, लेकिन बात जब हेयरस्टाइल की आती है तो अक्सर महिलाएं इसे कम तवज्जो देती हैं। जबकि आउटफिट के साथ सही हेयरस्टाइल का चुनाव आपके लुक में चार-चांद लगा सकता है।

तो अगर आप करवा चौथ पर सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपनी हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखें।चलिए आपको बताते हैं आप करवाचौथ पर एथनिक लुक के लिए किस तरह का हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के बेस्ट हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : instagram
पूजा हेगड़े

इस करवाचौथ पर अपने पारंपरिक लुक को खास बनाने के लिए आप पूजा हेगड़े से इंस्पायर्ड ये क्लासिक गजरा हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। लो बन वाली स्टाइल में बालों को पीछे की तरफ से बांधकर गजरा लगाया गया है। यह स्टाइल न सिर्फ खूबसूरत दिखता है, बल्कि ट्रेडिशनल और एथनिक लुक के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

करवा चौथ के लिए आप जान्हवी कपूर से प्रेरित ये हेयरस्टाइल भी चुन सकती हैं। इस हेयरस्टाइल के लिए बालों को खुला रखें और मिडिल पार्टिंग के साथ सिंपल हेयरस्टाइल बनाएं। ये हेयर स्टाइल आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी खूबसूरती से निखारेगा। ओपन हेयर के साथ आप गजरा लगाकर भी खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान

अगर आपके बाल छोटे हैं तो सारा अली खान का ये हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये साड़ी- लहंगे से लेकर सूट तक के साथ परफेक्ट लगेगी। इसके लिए बालों को हल्का वेवी रखते हुए पीछे एक फूल लगाएं।   
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : instagram
कैटरीना कैफ

करवा चौथ के लिए आप कैटरीना कैफ का ये सिंपल हेयर स्टाइल भी चुन सकती हैं। साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप हेवी वर्क साड़ी पहन रही हैं और अपने बालों को कंफर्टेबल रखना चाहती हैं तो मिडिल या साइड पार्टीशन के साथ इस तरह बालों को खुला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर आपके पास समय कम है तो ऐश्वर्या राय बच्चन का ये वेवी हेयर स्टाइल भी चुन सकती हैं। आपको इसके लिए बालों को बस थोड़ा कर्ल करना है और हेयर स्प्रे की सहायता से सेट करना है। ये हेयरस्टाइल साड़ी से लेकर सूट तक के साथ परफेक्ट लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें