फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पहनना है शादी का लहंगा तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 19 Oct 2024 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप करवा चौथ के दिन शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये दिन पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं।

ये त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर को पड़ेगी, ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं।

वैसे तो महिलाएं इसके लिए नई-नई साड़ी पहनती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं और नई दुल्हनें इस दिन शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं जो करवा चौथ के दिन शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram- Nora Fatehi
फिटिंग का रखें ध्यान

शादी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शादी के समय और अब की आपकी बॉडी में अंतर हो। इसलिए लहंगे की फिटिंग की जांच लें। अगर फिटिंग में कोई बदलाव करना है, तो समय रहते टेलर से इसे ठीक करवा लें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे। 
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram
कराएं सफाई

कई बार ऐसा होता है कि रखे-रखे लहंगे की पॉलिश उतर जाती है और वो अजीब दिखने लगता है। ऐसे में उसे प्रोफेशनल तरीके से सही करवाएं। शादी के बाद से अगर लहंगा अलमारी में रखा है, तो उसे निकालकर अच्छी तरह से धूप में रखें ताकि उसमें से नमी या गंध निकल जाए।

4 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram
अलग तरह से करें कैरी

अपने लहंगे को साधारण तरह से कैरी करने की वजह आप उसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टॉप स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। ये आपको स्कर्ट टॉप जैसा लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम
अलग हो ज्वेलरी

शादी के समय जो ज्वेलरी आपने पहनी थी, वो करवा चौथ पर बहुत हैवी लग सकती है। ऐसे में आप अपने लहंगे के साथ हल्की और एलिगेंट ज्वेलरी चुन सकती हैं ताकि आपका लुक ग्रेसफुल और सॉफ्ट दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो सही

अपने आउटफिट को खूबसूरत बनाने के लिए हेयर और मेकअप भी सही तरीके से करें। करवा चौथ पर ज्यादा भारी मेकअप से बचें और नेचुरल और सटल लुक चुनें। आप बालों में गजरा या हल्की एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : instagram
ये चीजें हैं जरूरी

अपने लहंगा लुक को शादी का चूड़ा, बिंदी और सिंदूर जैसी चीजें इस्तेमाल करके कंप्लीट करें। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने शादी के लहंगे को करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं। इन्हीं की वजह से आप शादी के लहंगे में दोबारा दुल्हन के जैसी लग सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें