फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैस्मीन भसीन का लेटेस्ट उफ्फ लुक देख अली ने किया ये कमेंट, फैंस को आ रहा पसंद 

Fri, 18 Jun 2021 10:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
jasmin bhasin - फोटो : instagram

जैस्मीन भसीन बिगबॉस के घर से आने के बाद से ही इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही हैं। हाल ही में जैस्मीन ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिन्हें देखकर उनके बॉयफ्रेंड अली ने भी कमेंट किया है। जैस्मीन का यह लुक गर्मियों के हिसाब से बहुत अच्छा है और इसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं। जैस्मीन ने लूज वाइट शर्ट ड्रेस पहना हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा भी लग रहा है। यह लुक एकदम सिंपल है। जैस्मीन अक्सर पारंपरिक परिधानों में भी नजर आती हैं। उनके दोनों लुक्स एकदम अलग हैं और बारी-बारी से उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा करती हैं। उनके लुक पर फैंस भी नियमित रूप से कमेंट करते हैं और कई लड़कियां उनके फोटोज को देखकर फैशन आइडियाज भी लेती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए जैस्मीन का यह फुल वाइट ड्रेस में जबरदस्त समर लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
जैस सफेद रंग की लूज शर्ट को पहनकर बैठी हैं। यह शर्ट ड्रेस उनकी थाइज तक आ रहा है और एक शोल्डर से इसे डाउन किया है। स्लीव्स पूरी हैं और बैठकर वे अलग-अलग पोज दे रही हैं। जैस्मीन का यह फोटोशूट बालकनी में किया गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram

ब्लू नेल पेंट है आकर्षक
जैस्मीन का पूरा आउटफिट ही प्लेन सफेद है, इस वजह से उनकी नीली नेल पेंट ध्यान आकर्षित कर रही है। हाथ और पैरों के नाखून में उन्होंने आसमानी रंग की नेल पेंट लगाई है। इस लुक के साथ उन्होंने कोई एसेसरीज नहीं डाली हुई है। 

4 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : Instagram: @jasminbhasin2806

बालों की स्टाइलिंग है शानदार
जैस्मीन का हेयर कलर उनपर और इस लुक के साथ बहुत अच्छा जा रहा है। उनका मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। उन्होंने लाइट शेड की पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। गर्मी के मौसम के अनुसार उन्होंने लाइट मेकअप को प्राथमिकता दी है। कैप्शन में उन्होंने समर ड्रीम लिखा हुआ है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram
अली ने किया ये कमेंट
जैस्मीन के इस लुक को देखकर वैसे तो फैंस ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं लेकिन उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने कमेंट किया है कि ‘उफ्फ क्या लड़की है।’ इस कमेंट को हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक किया है और कई सारे जैस्मीन- अली फैंस ने भी इस कमेंट पर जवाब दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें