फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं विद्या बालन, प्रिंट है एकदम नया

Fri, 18 Jun 2021 09:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
vidya balan - फोटो : instagram

विद्या बालन का साड़ी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वे अक्सर कार्यक्रमों में साड़ियों में नजर आती हैं और उनका साड़ी कलेक्शन भी लाजवाब है। विद्या की फिल्म शेरनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इसके प्रमोशन के दौरान विद्या एनिमल प्रिंट्स वाली साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। इसी बीच उनकी एक साड़ी बहुत लोकप्रिय हुई जिसकी तस्वीरें विद्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इस साड़ी को शेरनी साड़ी नाम दिया गया है। साड़ी की खासियत यह है कि उसके पल्लू पर ही शेर का चेहरा बना हुआ है और पूरी साड़ियों पर पत्तियां और जंगल से जुड़ी चीजें हैं। फैंस को विद्या का यह फैशन बहुत अच्छा लगा है। साड़ी को तैयार होने में भी बहुत समय लगा है और यह साड़ी को बनाने में फेब्रिक के रूप में रेशम का इस्तेमाल किया गया है। अगली स्लाइड्स से देखिए शेरनी साड़ी में विद्या की तस्वीरें। 

विज्ञापन

2 of 6
विद्या बालन - फोटो : instagram

ऐसी है साड़ी 
शेरनी साड़ी मल्टीकलर की है। उसपर स्ट्रीप्स, जानवर, नदी, कमल, कलश आदि बने हुए हैं। कत्थई और काले रंग की स्ट्रीप्स साड़ी पर बनी हुई हैं। बाकी अन्य सारी चीजें पल्लू और पटली पर है। यह साड़ी हस्तनिर्मित है संबुलपुरी रेशम से बनी है। इसी बनाने में लगभग एक महीने का समय लगा है। 

विज्ञापन

3 of 6
विद्या बालन - फोटो : instagram

सिंपल है ब्लाउज
साड़ी की खासियत यह है कि इसका फेब्रिक ऐसा है कि वह आंखों में चुभता नहीं है बल्कि साड़ी को देखना अच्छा लगता है। प्रिंटेड साड़ी होने के कारण इसे प्लेन ब्लाउज के साथ पहना गया है। ब्लाउज का रंग डार्क है और कोहनी तक उसकी आस्तीन है। 

4 of 6
विद्या बालन - फोटो : instagram

ओपन पल्लू में की है स्टाइलिंग
इस साड़ी की स्टाइलिंग को बहुत ज्यादा जटिल न करते हुए साधारण ही रखा है। इसे ओपन पल्लू में पहना गया है ताकि साड़ी की प्रिंट पर किया गया काम अच्छे से प्रदर्शित हो सके। पल्लू में छोटी-छोटी डिटेल्स पर बहुत अच्छे से काम किया गया है। 

 

विज्ञापन

5 of 6
विद्या बालन - फोटो : instagram

डार्क लिपशेड लग रहा है अच्छा
विद्या ने इस लुक में बालों को बांध रखा है और साधारण सा टाइट जुड़ा बनाया हुआ है और कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं। गले में उन्होंने कोई आभूषण नहीं पहना है और डार्क लिपस्टिक से उन्होंने होठों को सजाया है। वे साड़ी में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विद्या बालन - फोटो : instagram
ट्विंकल खन्ना ने किया है कमेंट
विद्या की साड़ी को प्रशंसकों ने तो खूब पसंद किया ही है ट्विंकल खन्ना ने भी साड़ी की तारीफ की है। उन्होंने कमेंट में लिखा है कि ‘ लव द शेरनी साड़ी’ मतलब साफ है कि ट्विंकल को भी यह साड़ी खूब रास आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें