फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी खुद को ऐसे करें तैयार, महिलाएं पहन सकती हैं ये चार तरह की ड्रेस

Mon, 30 Aug 2021 12:39 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। कान्हा के भक्त उनके जन्मोत्सव पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, जिसके लिए वे कई प्रकार के काम करते हैं। कोई मथुरा-वृंदावन जाकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाता है, कोई अपने घर पर ही रहकर, तो कई लोग अपनी सोसायटी में एकत्रित होकर भजन-कीर्तन करके भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं। इस साल जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में खोए रहते हैं और कान्हा से अपनी मनोकामनाएं भी मांगते है। वहीं, इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में जरूर रहती हैं कि वे इस जन्माष्टमी क्या ड्रेस पहने। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है, तो आप चिंता न करिए क्योंकि हम आपको कुछ शानदार और प्यारी ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस बार पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
सलवार-सूट
  • महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट ड्रेस है सलवार सूट। इसे आप इस जन्माष्टमी पहन सकती हैं। व्हाइट सूट पर कलरफुल सलवार पहनी जा सकती है और इसके साथ गोल्डन ईयररिंग्स काफी प्यारे लगेंगे। वही, आप इस दौरान हल्का मेकअप करके खुद को एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
साड़ी
  • कहते है महिलाएं हों या फिर लड़कियां, इनकी जान साड़ी में बसती है। इसलिए आप कृष्ण जन्मोत्सव के दिन गोल्डन, लाल, बैंगनी, पीली या हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ आप हल्की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। जैसे- गले में हल्की चेन, हाथ में कंगन और कान में ईयररिंग्स।

4 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
लहंगा
  • पिंक, पीला या लाल रंग का लहंगा आप कैरी कर सकती हैं। इस पर आप स्लीव्स ब्लाउज या डीप नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ मेकअप हल्का रखकर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं, ज्वेलरी भी कम से कम पहनी जाए, तो आप और प्यारी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : istock
कुर्ती और जींस
  • आजकल की युवा लड़कियां सलवार-सूट पहनना कम ही पसंद करती हैं। ऐसे में आप कुर्ती और जींस पहन सकती है। व्हाइट कुर्ती और नीले रंग की जींस या फिर ब्लैक कुर्ती और नीले रंग की जींस आपको काफी शानदार लुक दे सकती है। इसके साथ आपको अपना मेकअप हल्का ही रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें