हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का त्योहार बेहद पास आ गया है। ऐसे में हर कोई अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। कोई भगवान कृष्ण की प्रतिमा ले रहा है, तो कोई उनके कपड़े और कोई कान्हा के झूले को सजाने में लगा हुआ है। यही नहीं, भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए मिष्ठान की भी तैयारी जोरों पर चल रही है। अपने कान्हा के जन्मोत्सव के मौके पर उनके भक्त कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं, इसलिए लोग इस दिन खुद भी नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। हालांकि, पुरुष इस उलझन में जरूर रहते हैं कि वे क्या कपड़े पहनें जो उन पर अच्छे लगें। अगर आप भी इसी उलझन से गुजर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस जन्माष्टमी के मौके पर पहन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन ड्रेस के बारे में।