हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। कान्हा के भक्त उनके जन्मोत्सव पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, जिसके लिए वे कई प्रकार के काम करते हैं। कोई मथुरा-वृंदावन जाकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाता है, कोई अपने घर पर ही रहकर, तो कई लोग अपनी सोसायटी में एकत्रित होकर भजन-कीर्तन करके भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं। इस साल जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की भक्ति में खोए रहते हैं और कान्हा से अपनी मनोकामनाएं भी मांगते है। वहीं, इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, लेकिन महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में जरूर रहती हैं कि वे इस जन्माष्टमी क्या ड्रेस पहने। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है, तो आप चिंता न करिए क्योंकि हम आपको कुछ शानदार और प्यारी ड्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप इस बार पहन सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।