फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप, लगेंगी इतनी खूबसूरत कि हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 07 Aug 2024 07:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाली तीज के दिन अगर आप खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो हम आपको मेकअप करने के कुछ आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2024: सावन का महीना चल रहा है। मान्यता है कि ये महीना महादेव को काफी प्रिय है। इसी के चलते इस पूरे महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों पर भोलेनाथ की ही पूजा-अर्चना की जाती है। इसी महीने में हरियाली तीज का पर्व भी आता है, जिसका इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। इस दिन व्रत रखकर महिलाएं भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती हैं और अपने अखंड सुहाग की कामना करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार करके तैयार होती हैं।

सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। बहुत सी जगहों पर मोहल्ले की महिलाएं एक साथ मिलकर तीज का त्योहार मनाती हैं। इस दौरान वो नए-नए कपड़े पहनती हैं और मेकअप करती हैं। मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, लेकिन अगर मेकअप करते वक्त कुछ गलतियां हो जाएं तो इससे आपका लुक खराब भी हो सकता है। इसी के चलते आज हम यहां आपको मेकअप करने का सही तरीका बताने जा रहें हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
क्लींजिग है जरूरी

अगर आपको परफेक्ट लुक चाहिए तो क्लींजिग काफी जरूरी है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के क्लींजर से अपने चेहरे को साफ करें। इसके लिए आप चाहें तो जेंटल फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर चिपकी धूल-मिट्टी हट जाएगी, और आपका लुक भी खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
अब करें मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

चेहरे को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। ये मॉइस्चराइजर आपके चेहरे पर एक लेयर बना देगा। इससे त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी और साथ ही में इसके इस्तेमाल से मेकअप भी सही से ब्लेंड होगा। 

4 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
अब है फाउंडेशन की बारी 

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं है तो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद त्वचा पर अपनी स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं। अगर दाग-धब्बों को छिपाना चाहती हैं तो कंसीलर का इस्तेमाल पहले करें और फिर फाउंडेशन लगाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram
अब है आईमेकअप की बारी 

फाउंडेशन लगाने के बाद अपने आउटफिट के हिसाब से आई मेकअप जरूर करें। अच्छा आई मेकअप ही आपके लुक को खूबसूरत बना सकता है। इसके लिए सबसे पहले आंखों पर आईशैडो लगाएं और फिर काजल, लाइनर और मस्कारा इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
ब्लश और हाइलाइटर 

आपके लुक में चार चांद लगाने तो काम ब्लश और हाइलाइटर करेगा। ब्लश आपके चेहरे की लालिमा को बरकरार रखता है, वहीं हाइलाइटर आपके चेहरे की चमक बरकरार रखता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाली तीज के दिन ऐसे करें मेकअप - फोटो : iStock
आखिर में लगाएं लिपस्टिक

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सबसे आखिर में लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक के रंग का चुनाव अपनी ड्रेस के हिसाब से ही करें। इसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें