फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा स्टाइलिश

Wed, 07 Aug 2024 07:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के दिन साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ हेयर स्टाइल खास तरह की बनाएं। इसी से आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2024: सुहागिन महिलाओं से लेकर कुंवारी लड़कियों के लिए तक हरियाली तीज का त्योहार काफी खास होता है। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए हर उम्र की सुहागिन महिला अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती है। ज्यादातर महिलाएं इस दिन साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। साड़ी एक ऐसा परिधान होता है, जिसे पूजा के वक्त पहनकर आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

अगर आप हरियाली तीज के दिन साड़ी पहन रहीं हैं तो उसके साथ हेयर स्टाइल खास तरह की बनाएं। यहां हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप साड़ी के साथ बना सकती हैं। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ खुले बाल करना ही पसंद करती हैं। ऐसे में आप अगर चाहें तो बालों को खुला रखने की जगह कुछ अलग तरह से इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
जूड़ा

अगर शादी के बाद पहली तीज है तो आप बालों में जूड़ा बना सकती हैं। इस तरह से जूड़ा बनाकर बालों में फूल या फिर गजरा अवश्य लगाएं। इससे आपका लुक और खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो गुलाब का फूल बालों में लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
हाफ क्लेचर

अगर बालों को पूरी तरह से खुला नहीं रखना है तो आप इस तरह से हाफ क्लेचर लगा सकती हैं। इसमें आपको बस अपने बालों को आगे से लेकर पीछे क्लेचर से अटैच करना है। आप चाहें तो क्लेचर की जगह क्लिप्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

4 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
लो पोनीटेल

बालों को स्लीक स्टाइल में दो भागों में बांटकर आप ऐसी लो पोनीटेल बना सकती हैं। ऐसी लो पोनीटेल आपके साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी। इसके साथ माथे पर बिंदी लगाना कतई न भूलें। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
स्लीक बन

अगर सादगी भरा लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह से स्लीक बन बनाएं। इसके साथ आप चाहें तो बालों में जूड़ा बना सकती हैं। साड़ी के साथ इस तरह का स्लीक बन आपके लुक को खूबसूरत देगा। 
विज्ञापन

6 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
साइड ब्रेड लगेगी प्यारी

बहुत सी महिलाओं को चेहरे पर आने वाले बाल काफी परेशान करते हैं। वो जुल्फों को खुला रखना पसंद नहीं करतीं। ऐसे में आप इस तरह से अपने बालों में साइड ब्रेड्स बना सकती हैं। इसपर अगर आप हेयर क्लिप्स भी लगाएंगी, तो भी आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाली तीज पर पहन रहीं हैं साड़ी तो बनाएं ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
खुले रखें बाल

अगर आपको हेयर स्टाइल समझ में नहीं आती तो आप इस तरह से अपने बालों को स्ट्रेट करके खुला रख सकती हैं। ऐसे खुले बाल भी देखने में अच्छे लगते हैं और ये आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें