गणेश चतुर्थी 2021
- फोटो : Istock
गणेश जी के प्रिय रंगों में से एक है पीला रंग। पूजा-पाठ में वैसे भी पीले रंग का बड़ा महत्व हैं। लड़कियां पीले रंग का सलवार सूट पहन सकती हैं। लेमन येलो रंग का चिकनकारी वाला सूट इस मौके पर जचेगा। अलग रंग का दुपट्टा या हल्के सलवार सूट पर आपके लहंगे की चुनरी को कैरी कर सकती हैं। मिक्स एंड मैच भी आपको अलग लुक देगा। बालों को खुला रख सकती हैं या खजूरी व फ्रेंच चोटी बना सकती है। सिल्वर झुमके, ड्राप इयररिंग्स, स्टाइलिश लटकन वाले झुमके आपके लुक से मैच करेंगे। लड़के सफेद कुर्ते पर स्टाइलिश पीले रंग की कोटी ट्राई कर सकते हैं। हल्के पीले कुर्ते पर मल्टी कलर कोटी भी फैशन में है। इस मौके पर अगर लड़के परंपरागत कुर्ता पजामा नहीं पहनना चाहते तो जींस के साथ येलो शर्ट या पोलो टी-शर्ट भी पहन सकते हैं।