फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिखीं नोरा फतेही इस शानदार ब्लैक आउटफिट में, कैरी किया था ये महंगा बैग

Mon, 16 Aug 2021 06:51 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक - फोटो : Instagram/instantbollywood
नोरा फतेही नर्तकी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्होंने बालीवुड फिल्म रोर से करियर शुरू किया। बाद में इन्होंने पुरी जगन्नाध की टालीवुड फिल्म टेम्पर में एक विशेष गीत में अपना जलवा दिखाया। इन्होंने विक्रम भट्ट निर्देशित फील्म मिस्टर एक्स में इमरान हाशमी और गुरमीत चौधरी के साथ भी काम किया। इन्होंने झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। नोरा बाटला हाउस फिल्म के दिलबर गाने में भी नजर आई थीं। नोरा कई बार अपने स्टाइलिश अवतार के लिए भी जानी जातीं हैं। इन्होंने कई डिजाइनर्स की ड्रेसेस को बहुत खूबसूरती से कैरी किया है। डांसर से एक्टर बनीं नोरा, अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड आफ इंडिया' में नजर हाल ही में आएंगी। वो हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से कहीं ट्रेवल करती हुई नजर आईं। उन्होंने एक बेहतरीन आउटफिट पहना हुआ था। उस आउटफिट से ज्यादा नजर आपको उनके बैग पर डालनी चाहिए जो लाखों में है। आइए जानते हैं नोरा के इस बैग और आउटफिट के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक - फोटो : Instagram/instantbollywood
मुंबई एयरपोर्ट पर नोरा का ये स्ट्रीट-स्टाइल लुक देखकर आप बहुत ही ज्यादा इंप्रेस हो जाएंगे। वे इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक - फोटो : Instagram/instantbollywood
नोरा ने अपने कम्फी लुक के लिए स्लीवलेस ब्लैक टैंक टॉप कैरी किया जिसके फ्रंट में नौट है। इस आउटफिट के टॉप में एक डीप नेकलाइन है और नोरा ने मिडरिफ पेंट पहना है।

4 of 5
नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक - फोटो : Instagram/instantbollywood
इस ड्रेस के साथ नोरा ने ब्लैक फेंडी जॉगर्स कैरी किया है जिसमें मल्टी-कलर्ड बैंड और चमकता हुआ ब्लैक स्ट्रिप्स है। नोरा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक कलर के चंकी जूते और काले रंग के ही सनग्लासेस कैरी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोरा फतेही का एयरपोर्ट लुक - फोटो : Instagram/instantbollywood
नोरा ने इस ड्रेस के साथ बड़े गोल्ड ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके अलावा नोरा ने बहुत ही महंगी फेंडी रोमा सनशाइन बड़ा टैन टोट बैग कैरी किया है, जिसकी कीमत तकरीबन 2,31,354 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें