फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: क्रॉप टॉप के हैं शौकीन तो राधिका मदान से लें टिप्स, इनका कलेक्शन है बेहद शानदार

Tue, 18 Apr 2023 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रॉप टॉप - फोटो : Instagram/radhikamadan
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राधिका मदान अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर किसी भी इवेंट में शामिल होती हैं तो ये साबित कर देती हैं कि वास्तव में वह एक फैशन आइकन हैं। राधिका मदान अपने लुक्स से फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं, वो चाहे वेस्टर्न लुक हो, फॉर्मल हो, ट्रेडिशनल या कैजुअल लुक हो। हमेशा ही अपने ट्रेंडी आउटफिट्स के साथ राधिका अपडेट रहती हैं। वैसे तो राधिका मदान को अलग अलग स्टाइल में देखा गया है, लेकिन क्रॉप टॉप ड्रेस में राधिका लाजवाब लगती हैं। राधिका के पास क्रॉप टॉप का जबरदस्त कलेक्शन हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी कई फोटो में राधिका क्रॉप टॉप ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। अगर आप भी क्राॅप टाॅप पहनने के शौकीन हैं, जो राधिका से जानें कि क्राॅप टाॅप को किस तरह से कैरी करें कि लोग आपको देखते ही रह जाएं।
विज्ञापन

2 of 5
क्रॉप टॉप - फोटो : Instagram/sukritigrover
राधिका मदान की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है। जिसमें उनका लुक बेहद बोल्ड लग रहा है। इसमें राधिका ने ब्लैक ब्रालेट स्टाइल टॉप पहना है। राधिका का लुक इसमें काफी बोल्ड और स्टनिंग लग रहा है। इस ब्लैक क्राॅप टाॅप के साथ राधिका ने हाई-वेस्ट पैंट्स कैरी कर रखा है। इस ड्रेस राधिका ने स्टाइलिश लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Fashion क्रॉप टॉप - फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका रेड कलर में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। राधिका ने ऑफशोल्डर रेड क्रॉप टॉप पहना हुआ है। साथ में हाई वेस्ट ब्लू डेनिम कैरी किया है। इस तरह के टाॅप में एक्ट्रेस का लुक क्यूट के साथ ही बोल्ड भी है। फैंस को उनका ये क्यूट और बोल्ड स्टाइल काफी पसंद आ रहा है। राधिका ने ड्रेस के साथ अपने अटायर के मैचिंग रेड हील्स कैरी किया है। वहीं अपने बालों को वेवी लुक दिया है। मेकअप की बात करें तो राधिका ने न्यूड पिंक लिपस्टिक, ब्ल्शर, मस्कारा लगा रखा है। 
 

4 of 5
Fashion क्रॉप टॉप - फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका मदान ने पेस्टल ग्रीन शर्ट पहनी है। इसके साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी की है। राधिका की गहरी नेकलाइन में फ्रंट-टाई नॉट है। सात ही शर्ट में पफ स्लीव्स है, जो उनकी कोहनी के थोड़ी लंबी है। एक्ट्रेस ने चमकीले हरे-ग्रे आई-शैडो का इस्तेमाल किया है। इसके साथ डबल लॉकेट नेकलेस और रिंग कैरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radhika madan - फोटो : Instagram/radhikamadan
राधिका मदान का ये लुक भी काफी क्यूट है। राधिका ने बबलगम पिंक ऑउटफिट कैरी किया है। एक्ट्रेस ने स्ट्रैपी क्रॉप टॉप के साथ क्यूलॉट्स पहन रखे हैं। स्ट्रैपी क्रॉप टॉप को कॉम्पलिमेंट करते हुए राधिका ने मैचिंग क्रॉप्ड पैंट कैरी किया है। गोल्डन हूप्स और वाइब्रेंट ब्लू हील्स ने लुक को पूरा किया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें