फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur : ईद के लिए परफेक्ट हैं मृणाल ठाकुर के ये आउटफिट, एक्ट्रेस से मेकअप के भी लें टिप्स

Mon, 17 Apr 2023 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप ईद पर तैयार हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
Mrunal Thakur : रमजान का पाक महीने को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। पूरे रमजान भर लोगों ने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत की है। इस पाक महीने खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद को खुशियों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन लोग मिठाईयां खाते हैं, तरह-तरह के पकवान घर में बनाते हैं। इसके साथ ही इस दिन एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देने का भी रिवाज होता है। ऐसे में नए-नए कपड़े भी खरीदे जाते हैं।

लड़के को साधारण से कुर्ते और पजामे पहन लेते हैं, पर लड़कियों के लिए अपने आउटफिट का चयन करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप ईद पर तैयार हो सकती हैं। एक्ट्रेस से आप आउटफिट के साथ-साथ मेकअप के टिप्स भी ले सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको एक्ट्रेस के बेस्ट एथनिक लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
पेस्टल शेड का अनारकली

आप अपने लिए ईद पर पेस्टल रंग का फ्लोरल सूट पसंद कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम के हिसाब से ये आपका परफेक्ट आउटफिट बन सकता है। इसके साथ न्यूड मेकअप काफी परफेक्ट लगेगा। इसके साथ कानों में हैवी झुमके जरूर पहनें। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
कढ़ाईदार सूट

इस तरह का सलवार सूट काफी क्लासी लगता है। ईद के लिए आप पेस्टल ब्लू कलर का सलवार सूट पसंद कर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ कानों में केवल ईयररिंग्स कैरी करना सही लगता है। माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप इसके साथ परफेक्ट लगेगा।

4 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
ग्रीन रंग का शरारा

हरा रंग हर त्योहार में काफी अच्छा लगता है। ईद के दिन आप हरे रंग का ऐसा शरारा ले सकती हैं। इसके साथ भी मेकअप काफी लाइट ही अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा

ये देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आप चाहें तो अपने लुक को क्लासी एलिगेंट बनाने के लिए इस तरह का शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ लाइट पिंक रंग का मेकअप काफी सही लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mrunal Thakur - फोटो : instagram
ट्राई कर सकती हैं ऐसा थ्री-पीस

अगर आप टिपिकल एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसा थ्री पीस आपके लुक को और ज्यादा निखार देगा। गले में हल्का सा नेकपीस पहनते हुए इस आउटफिट के साथ भी हल्का मेकअप ही बेस्ट लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें